छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेशराज्य एवं शहर

जांजगीर कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की पहल, भुवनेश्वर राठौर बने ब्लॉक सचिव

जांजगीर कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की पहल, भुवनेश्वर राठौर बने ब्लॉक सचिव

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर।कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर ग्रामीण ब्लॉक में अहम नियुक्ति की है। पुटपुरा निवासी भुवनेश्वर उर्फ ‘विक्की’ राठौर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण का सचिव बनाया गया है। यह निर्णय ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया।

 

भुवनेश्वर राठौर लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की क्षमता को इस नियुक्ति का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

 

संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस नियुक्ति से जांजगीर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में गति आएगी।

 

नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर ‘विक्की’ राठौर को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मोती पटेल, दिनेश पांडे, राजकुमार राठौर, शिवनाथ राठौर, जयकुमार डाहरे, दीपक यादव, प्रदीप राठौर और ओम प्रकाश राठौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  कमल खिलाने बेताब है वार्डवासी , कमल खिलाने घर घर पहुंच रही भाजपा प्रत्याशी शिवानी

 

वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि भुवनेश्वर ‘विक्की’ राठौर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

← Back

Thank you for your response. ✨

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button