अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:- एसएसपी के निर्देश पर बिछा जाल… 245 किलो गांजा समेत अर्टिगा धराई हाईवे पर रोकी गाड़ी, सीधे ओडिशा से एमपी तक खुला तस्करी का कनेक्शन 1.30 करोड़ की खेप जब्त, दो आरोपी पहुंचे जेल

Bilaspur News:- बिलासपुर में पुलिस ने एक बार फिर दिखा दिया कि अगर इरादा साफ हो, तो बड़े नेटवर्क भी ज्यादा देर तक बच नहीं पाते। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश में रतनपुर पुलिस और ACCU की टीम ने 245 किलो गांजा के साथ एक कार को नेशनल हाईवे पर पकड़ाकुल कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए। कार में सिर्फ माल नहीं था, एक पूरा रूट थाछत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक का। इसी कड़ी में दो आरोपी, अमित कुमार केवट और नीरज शुक्ला, गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों अब NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिए गए हैं।

Bilaspur बिलासपुर। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी के निर्देशन में बनी रणनीति, त्वरित एक्शन

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि मारुति अर्टिगा कार (CG 04QD 7255) के माध्यम से कटघोरा से मरवाही के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

  52 ब्राह्मण विधायकों की बैठक: सत्ता के गलियारों में क्यों मची हलचल?

हाईवे पर घेराबंदी, बड़ी खेप बरामद

पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास सुनियोजित घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपए) को भी जब्त किया गया।

तकनीकी जांच से दूसरे आरोपी तक पहुंच

कार्रवाई के दौरान पहले आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर दूसरे आरोपी नीरज शुक्ला (30 वर्ष), निवासी भदरा कालरी, थाना भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) को भी गिरफ्तार किया गया।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रतनपुर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और लिंक की भी जांच कर रही है।

टीमवर्क और नेतृत्व का मिला परिणाम

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल अग्रवाल, ACCU प्रभारी गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ सख्त और सतत अभियान चला रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button