अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहरसक्तिहादसा

CGVedantaPlantBlast:- वेदांता प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट से 20 मजदूरों की मौत, 36 झुलसे, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी या तकनीकी लापरवाही? जांच में खुलासा,प्रबंधन पर FIR दर्ज, चेयरमैन का नाम भी शामिल

CG VedantaPlantBlast:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता प्लांट का बॉयलर फट गया। 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, 36 लोग झुलसे हैं और कई अभी अस्पतालों में हैं। हादसे के बाद FIR दर्ज हुई है, नाम बड़े हैं, जांच शुरू हो गई है और रिपोर्ट का इंतजार है। कहा जा रहा है कि उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में सिस्टम पर दबाव बढ़ा और कुछ सेकेंडों में सब खत्म हो गया। सरकार और कंपनी दोनों ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। लेकिन इन घोषणाओं के बीच वही पुराना सवाल खड़ा हैक्या हर बड़े हादसे के बाद यही प्रक्रिया दोहराई जाती रहेगी, और क्या जवाब हमेशा सिर्फ जांच और मुआवजे तक ही सीमित रहेगा?

सक्ती/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता प्लांट में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राज्य के हालिया औद्योगिक इतिहास के सबसे गंभीर मामलों में एक माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप है, जबकि प्रशासन और जांच एजेंसियां लगातार मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।
हादसे में मृतकों में 4 मजदूर छत्तीसगढ़ के हैं, जबकि शेष मृतक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बताए जा रहे हैं। कुल 36 मजदूर झुलसे हैं, जिनमें से 16 का इलाज अलगअलग अस्पतालों में जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रबंधन समेत 8–10 लोगों पर FIR, शीर्ष नाम भी शामिल

सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जानकारी दी है कि डभरा थाने में कंपनी प्रबंधन समेत 8 से 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपियों में कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट हेड देवेंद्र पटेल का नाम भी शामिल है। एफआईआर के बाद मामले की जांच को तेज कर दिया गया है और पुलिस प्रशासनिक स्तर पर अलगअलग टीमें गठित की गई हैं।

शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही उजागर

औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम ने घटनास्थल पर लगभग 6 घंटे तक जांच की। बॉयलर इंस्पेक्टर उज्जवल गुप्ता की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।रिपोर्ट के अनुसार, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर पर अत्यधिक लोड डाला गया। लोड को 350 मेगावाट से बढ़ाकर लगभग 590 मेगावाट कर दिया गया, जिससे सिस्टम पर असामान्य दबाव पड़ा।

1–2 सेकेंड में बढ़ा दबाव, फिर हुआ भीषण विस्फोट

जांच में सामने आया कि 14 अप्रैल को दोपहर 2:33 बजे 2028 टीपीएच क्षमता वाले वाटर ट्यूब बॉयलर में फर्नेस प्रेशर अचानक 1 से 2 सेकेंड के भीतर तेजी से बढ़ गया।

दबाव इतना अधिक था कि बॉयलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आसपास की पाइपलाइन और सिस्टम भी गया। रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि पीए फैन में बारबार खराबी, अनबर्न फ्यूल का जमाव, पाइपिंग सिस्टम की विफलता और बैकअप सिस्टम के समय पर काम करने जैसी खामियां भी सामने आई हैं।

  खाकी बन गई सौदेबाज: हिरण और जंगली सुअर शिकार में समझौता

तकनीकी कारण: फ्यूल जमाव और प्रेशर ओवरलोड

जांच रिपोर्ट के अनुसार बॉयलर फर्नेस के अंदर अत्यधिक फ्यूल जमा होने के कारण तेज दबाव बना। दबाव के कारण पूरा सिस्टम असंतुलित हो गया और आंतरिक विस्फोट हुआ।
औद्योगिक सुरक्षा विभाग के बॉयलर इंस्पेक्टर उज्जवल गुप्ता और टीम ने रिपोर्ट शाम 8 बजे पुलिस को सौंप दी। इसके आधार पर आगे की जांच शुरू की गई है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच में घटना के तकनीकी और मानवीय दोनों पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

मजिस्ट्रियल जांच के प्रमुख बिंदु

जांच समिति इन बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी
1.
घटना कब और कैसे हुई
2.
तकनीकी या मानवीय कारण
3.
जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी
4.
हादसे के दिन कार्यरत मजदूरों की सूची
5.
पहले निरीक्षण और खामियों की स्थिति
6.
भविष्य में रोकथाम के उपाय

मुआवजा और राहत पैकेज की घोषणा

वेदांता प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को 35–35 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की गई है। घायलों को 15–15 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा केंद्र सरकार के PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रायगढ़ पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी घायलों से मुलाकात की और मृतकों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

घायलों का इलाज जारी, कई की हालत गंभीर

हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, जिनमें से 12 छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। बाकी बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं।रायगढ़ और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में 16 घायलों का इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया, जबकि कुछ परिजनों के देर से पहुंचने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई।

वेदांता प्लांट में हुआ यह हादसा केवल एक तकनीकी दुर्घटना नहीं, बल्कि उत्पादन लक्ष्य, सुरक्षा मानकों और मानवीय जीवन के बीच संतुलन की गंभीर विफलता के रूप में सामने आया है। जांच रिपोर्ट और FIR के बाद अब पूरा मामला कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button