फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों पर बिलासपुर पुलिस सख्त पेट्रोल-डीजल देने से पंप संचालकों को किया मना

फर्जी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त… अब पेट्रोल पंपों पर भी नहीं मिलेगा ईंधन
Bilaspur News- बिलासपुर पुलिस ने गलत, फर्जी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। ऐसे वाहनों को अब पेट्रोल-डीजल भी नहीं मिलेगा। पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Bilaspur। जिले में फर्जी, गलत या बिना नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों पर अब पुलिस की नजर और सख्त हो गई है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अब पेट्रोल-डीजल पंपों पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को अब पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहनों के माध्यम से होने वाली संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए जिलेभर में निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग पॉइंट लगाकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बीट पुलिस के माध्यम से सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नंबर प्लेट में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
यातायात पुलिस के मुताबिक जिन वाहनों में नंबर प्लेट नहीं है, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई है, अमानक नंबर प्लेट लगी है या किसी अन्य वाहन का नंबर लिखकर वाहन चलाया जा रहा है, ऐसे वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पेट्रोल पंपों को दी गई सख्त हिदायत
यातायात पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न दिया जाए। यदि ऐसे वाहन पंप पर पहुंचते हैं तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को सूचना देने के लिए कहा गया है।
अपराध और हादसों पर रोक के लिए कदम
पुलिस का कहना है कि फर्जी या गलत नंबर प्लेट वाले वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि कई बार गंभीर अपराधों और सड़क हादसों में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे मामलों में वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
आम नागरिकों से पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहन दिखाई दें तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके

Live Cricket Info




