CG Transfer News: नए शिक्षा सत्र से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, रायपुर DEO भी बदले

Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में नए शैक्षणिक सत्र से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर में 28 अधिकारियों के तबादले और प्रभार में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस बदलाव में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
रायपुर में बदला शिक्षा विभाग का नेतृत्व
जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एम. जी. सतीश को रायपुर का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नियुक्त किया गया है।
शैक्षणिक व्यवस्था को चुस्त करने की कवायद
स्कूल खुलने से पहले किए गए इस बड़े फेरबदल को विभाग की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद माना जा रहा है। अधिकारियों के नए पदस्थापन से लंबित मामलों के निराकरण, शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और स्कूलों की मॉनिटरिंग में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।




कई जिलों में बदले गए प्रभार
आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ DEO, BEO और संयुक्त संचालकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। विभाग का मानना है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बेहतर होगा।
Live Cricket Info



