अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Crime News:- एक्शन मोड में SSP Rajnesh Singh, सुबह-सुबह गुंडा बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश… 90 की हुई जांच, 12 पहुंचे जेल

CG Crime News:- बिलासपुर में अपराधियों और आदतन बदमाशों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर आज सुबह शहरभर में एक साथ विशेष सघन रेड अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के ठिकानों पर पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया। अभियान के दौरान 90 संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिनमें 76 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि 12 बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो आरोपी अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़े गए। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अपराध की राह नहीं छोड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला बदर सहित कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बिलासपुर। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आज सुबह शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन रेड एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गठित पुलिस टीमों ने निगरानी बदमाशों, आदतन चाकूबाजों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट रूप से आगाह किया कि अपराध का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाएं, अन्यथा अगली कार्रवाई और भी सख्त होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुबह एक साथ कई इलाकों में पुलिस की दबिश

विशेष अभियान के तहत शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने चिन्हित गुंडाबदमाशों, निगरानी अपराधियों और चाकूबाजों के ठिकानों पर पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन किया। साथ ही उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी जुटाई और कानूनव्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश से दूर रहने की हिदायत दी।

90 लोगों की जांच, 12 को भेजा गया जेल

अभियान के दौरान कुल 90 संदिग्ध एवं आदतन बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ और सत्यापन किया गया। जांच के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 12 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

  निःशक्तजनों को रोजगार से जोड़ने शहर में बनेगा दिव्यांग बाजार : कलेक्टर

दो आरोपी हथियार के साथ पकड़े गए

अभियान के दौरान दो व्यक्ति अवैध धारदार हथियार के साथ मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराध नहीं छोड़ा तो होगी जिला बदर की कार्रवाई

पुलिस ने सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में मारपीट, अवैध हथियार रखने, लोगों में दहशत फैलाने या किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ जिला बदर, निरोधात्मक कार्रवाई और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस का साफ संदेश

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

फैक्ट फाइल

▪️ शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सघन रेड एवं चेकिंग अभियान।
▪️ कुल 90 संदिग्ध एवं आदतन बदमाशों का सत्यापन और पूछताछ।
▪️ 76 व्यक्तियों पर BNSS की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
▪️ 12 आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय से जेल भेजा गया।
▪️ 02 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद।
▪️ दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।
▪️ पुलिस की चेतावनीअपराध दोहराने वालों के खिलाफ जिला बदर सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button