अपराधछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य एवं शहर

CG Crime News: शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा, व्यापारी से ₹2.04 करोड़ की ठगी; पति-पत्नी गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में व्यापारी से शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में व्यापारी से शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच देकर 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें नया रायपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चांपा निवासी बैटरी व्यापारी हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता से थी। हरिशंकर यूनियन बैंक चांपा में कर्मचारी होने की बात बताई। दोनों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। तब बैंक से लोन और अन्य लोगों से चेक व आरटीजीएस के माध्यम से ₹2.04 करोड़ से अधिक अपने खातों में जमा करा लिए। जिसके बाद आरोपियों ने निवेशकों को केवल 39 लाख 99 हजार 400 रुपये वापस किए, जबकि शेष राशि लौटाने में टालमटोल करते रहे और बाद में फरार हो गए।

  धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री: 74 पटवारियों को नोटिस...

0 नया रायपुर में मिले आरोपी दंपति
मामला दर्ज होने के बाद चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उनकी लोकेशन नया रायपुर में होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर हरिशंकर गुप्ता (43) और रेखा गुप्ता (42) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button