गौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमराज्य एवं शहरसंगठनसंस्कृति

CG News :गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध “राष्ट्रीय माता” का दर्जा देने की मांग,”गो सम्मान आह्वान अभियान” निकली रैली, गौ सेवा मंत्रालय गठन की मांग।

GPM : गौ संरक्षण और गौसेवा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज पेण्ड्रा में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत एक भव्य जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गौ माता के बछड़े के विधिवत पूजन के साथ हुई। पूजित बछड़े को पिकअप वाहन में रखकर श्रद्धालु दुर्गा चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलकर पहुंचे, जहां केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना है। साथ ही गौ माता को “राष्ट्रीय माता” अथवा “राष्ट्रीय आराध्य” का संवैधानिक सम्मान दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से गौ सेवा के कार्यों के समन्वय के लिए स्वतंत्र “गौ सेवा मंत्रालय” के गठन की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गौ आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस नीति और प्रभावी कानून बनाए जाएं। आयोजकों का मानना है कि गौ पालन, गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है। इसके लिए शासन-प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए।
रैली के दौरान पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “गौ माता की जय” के जयकारों के साथ श्रीराम नाम संकीर्तन किया गया। बड़ी संख्या में महिला, युवा और संत समाज के लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान के तहत देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत लाखों लोगों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र संकलित कर सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और गोभक्तों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ें और गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं।

  मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता ने बेमेतरा और मुंगेली में निर्माण एवं विकास कार्यों का किया गहन निरीक्षण

बाइट 1 – भोले साहू, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग मरवाही
“आज हम सब पेण्ड्रा की धरती से ये संकल्प लेकर निकले हैं कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा नहीं मिलेगा, जब तक गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगेगा, तब तक हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि गौ सेवा के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जाए।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाइट 2 – मथुरा सोनी, सदस्य गौ सेवा आयोग
“गौ माता हमारी संस्कृति की प्रतीक है। गौ आधारित खेती और अर्थव्यवस्था से ही देश समृद्ध होगा। आज हमने कलेक्टर महोदय के माध्यम से राज्यपाल और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा है। हम चाहते हैं कि सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करे।”

बाइट 3 – पंडित कौशल मणि तिवारी, गौ रक्षक
“सनातन धर्म में गौ माता को पूज्य माना गया है। दुर्भाग्य है कि आज भी गौ हत्या हो रही है। हम सरकार से मांग करते हैं कि गौ हत्या पर कड़ा कानून बने और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। ये आंदोलन अब पूरे देश में चलेगा।”
गोभक्तों का कहना है कि गौ सम्मान आह्वान अभियान अब गांव-गांव तक जाएगा और जनजागरण के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button