Healthछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG Health News:- “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” की पहल बनी मिसाल… गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम में महिलाओं को मिला स्वास्थ्य का संपूर्ण मार्गदर्शन

CG Health News:- महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्त्री रोगों से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री लोहाणा महापरिषद, महिला विंग, ज़ोन-13 द्वारा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” थीम पर गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। बिलासपुर के गुजराती समाज भवन, टिकरापारा में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज की महिला पदाधिकारी, विभिन्न जिलों से आईं सदस्याएं और विशेष अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बिलासपुर। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। इसके पश्चात ध्वज गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको-फ्रेंडली उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डिजिटल समाज और महिला नेतृत्व पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में ज़ोन-13 के प्रभारी ललितभाई पुजारा ने लोहाणा कनेक्ट एप की जानकारी देते हुए समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। ज़ोन-13 अध्यक्ष श्रीमती प्रगतिबेन मिरानी ने महिला विंग के विज़न एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं ज़ोनल युवा अध्यक्ष श्रीमती दीप्तिबेन मिरानी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में महिलाओं को समाज सेवा, नेतृत्व और संगठन से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टर ने दिया विस्तृत मार्गदर्शन

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर (Gold Medalist, MBBS, DNB) ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हार्मोनल परिवर्तन, पीसीओएस (PCOS), मेनोपॉज़, गर्भाशय एवं स्तन स्वास्थ्य, नियमित स्त्री रोग जांच, प्रजनन स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और पौष्टिक आहार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना हर महिला के लिए बेहद आवश्यक है।

महिलाओं ने पूछे सवाल, विशेषज्ञ ने दिए सरल और संतोषजनक जवाब

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. अनुश्री पाडेगांवकर ने सरल भाषा में विस्तारपूर्वक समाधान किया। इस दौरान महिलाओं को नियमित जांच, समय पर उपचार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।

आरोग्य समिति से लेकर जिला पदाधिकारियों ने भी रखा अपना पक्ष

आरोग्य समिति की चेयरपर्सन श्रीमती सिद्धिबेन मिरानी ने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। ज़ोनल सचिव श्रीमती स्वाति बेन मजीठिया ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता बेन पुजारा ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का अभिनंदन किया।

  IPS Transfer:डायरेक्ट आईपीएस को पछाड़ प्रमोटी आईपीएस संजीव शुक्ला बने प्रदेश के फर्स्ट पुलिस कमिश्नर, जानिए कौन– कौन होंगे डीसीपी

मंच संचालन और आभार प्रदर्शन ने बांधा समां

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्रीमती प्रीति बेन बराई ने किया, जबकि अंत में श्रीमती वर्षा बेन ठक्कर ने सभी अतिथियों, मुख्य वक्ता, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशेष अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में श्री केतन भाई सुतारिया, श्रीमती हीना बेन पारेख, श्रीमती भूमिका बेन पोपट, श्रीमती दीपिका कक्कड़ एवं श्रीमती तेजल कक्कड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चार जिलों से पहुंचीं महिला पदाधिकारी और सदस्य

कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिलों से महिला विंग की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

बिलासपुर जिला से –

* श्रीमती कविता बेन पुजारा – जिला अध्यक्ष
* श्रीमती रंजू बेन जोबनपुत्रा – जिला उपाध्यक्ष
* श्रीमती वर्षा बेन ठक्कर – संयुक्त सचिव
* श्रीमती प्रीति बेन बराई – सचिव

धमतरी जिला से –

* श्रीमती वंदना बेन मिरानी – ज़ोनल संयुक्त सचिव
* श्रीमती दीपिका बेन पोपट – संयुक्त सचिव
* श्रीमती ममता बेन लोहाणा – सदस्य
* श्रीमती ममता बेन पालन – सदस्य

रायपुर जिला से –

* श्रीमती प्रगतिबेन मिरानी – ज़ोन-13 अध्यक्ष
* श्रीमती दीप्तिबेन मिरानी – ज़ोनल युवा अध्यक्ष
* श्रीमती स्वाति बेन मजीठिया – ज़ोनल सचिव
* श्रीमती दीप्तिबेन माणिक – राज्य अध्यक्ष
* श्रीमती निशिता बेन माणिक – राज्य उपाध्यक्ष
* श्रीमती मीता बेन माणिक – जिला अध्यक्ष
* श्रीमती जैस्मिन बेन चंदाराणा – जिला उपाध्यक्ष
* श्रीमती भावना बेन सोमैया – जिला संयुक्त सचिव

राजनांदगांव जिला से –

* श्रीमती सिद्धिबेन मिरानी – आरोग्य समिति चेयरपर्सन
* श्रीमती निशा बेन जोबनपुत्रा – जिला अध्यक्ष
* श्रीमती गीता बेन – जिला उपाध्यक्ष
* श्रीमती दीपा बेन ठाकर – जिला संयुक्त सचिव
* श्रीमती उषा बेन सोनछात्रा – ज़ोनल उपाध्यक्ष
* श्रीमती दिव्या बेन नागड़िया – राज्य सचिव
* श्रीमती मयूरी बेन कोटेचा – जिला सचिव

इनके मार्गदर्शन में सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम की सफलता में SLMP ट्रस्टी श्री किशनभाई मिरानी, ज़ोन-13 चेयरमैन श्री प्रकाशभाई दावड़ा एवं ज़ोन-13 प्रभारी श्री ललितभाई पुजारा के मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग के लिए महिला विंग, ज़ोन-13 ने विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में लोहाणा महिला मंडल के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग की सराहना की गई।

‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ का संदेश पहुंचा जन-जन तक

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाने तथा “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अत्यंत सफल पहल साबित हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button