CG News :NEET-पेपर लीक मुद्दे पर जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जश्न,पेण्ड्रा गौरेला में कांग्रेस का विजय मार्च,शिक्षा में पारदर्शिता की मांग।

GPM :केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेण्ड्रा और गौरेला के तत्वावधान में दुर्गा चौक पेण्ड्रा और रेस्ट हाउस गौरेला से कैंडल जलाकर ‘विजय मार्च’ निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में युवा, छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
दुर्गा चौक से शुरू होकर विजय मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। हाथों में कैंडल और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा बचाओ – देश बचाओ”, “छात्र शक्ति जिंदाबाद” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरे मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और छात्रों की जीत बताया। नेताओं का कहना था कि NEET और CSEB परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ देशभर में उठी छात्रों की आवाज़ और कांग्रेस के लोकतांत्रिक संघर्ष ने केंद्र सरकार को जवाब देने पर मजबूर किया। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की एक बड़ी नैतिक जीत है।
बाइट 1: पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव
“यह कांग्रेस पार्टी की जीत है और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा छात्रों, युवाओं और शिक्षा के मुद्दों को लगातार उठाने के संघर्ष की भी जीत है। जब जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करती है, तब सत्ता को भी जनता की भावनाओं का सम्मान करना पड़ता है।”
बाइट 2: नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान
“आज का विजय मार्च देश के युवाओं और छात्रों की जीत का प्रतीक है। देश का भविष्य हमारे युवा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
गौरेला में कैंडल मार्च विजय मार्च में परिवर्तित हो गया। कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस से संजय चौक तक जुलूस निकाला। इसके बाद संजय चौक में सत्याग्रह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बाइट 3: जिला कांग्रेस अध्यक्ष गज़मती भानु
“धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्रों की एक बड़ी नैतिक जीत है। कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।”
बाइट 4: एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार
“देशभर के छात्र निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे। यह विजय छात्रों की एकता, संघर्ष और लोकतांत्रिक शक्ति का परिणाम है।”
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को जनहित में मजबूत बनाने और युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के हितों की अनदेखी करने वाली किसी भी नीति के खिलाफ कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे:
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, बलबीर करसायल, अमोल पाठक, जिला अध्यक्ष गज़मती भानु, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पार्षद निलेश साहू, मनीष दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, युवा नेता अमित सोनी, सादिक खान, जयदत्त तिवारी, मनीष केशरी, विजय सोनी, रईस खान, पारस चौधरी, शाहिद राईन, शारदा चरण पसारी, बेचू अहिरेश, दया वाकरे, मेकु भरिया, सिद्धार्थ तिवारी, राजकुमार रजक, जेलेश सिंह, विद्या राठौर, प्रेमवती, मनोज साहू, शहंशाह मंसूरी, राका राठौर, शशांक शर्मा, दानिश खान, सैफ कुरैशी, आयुष्मान शर्मा, सज्जाद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र और कार्यकर्ता।

Live Cricket Info


