Healthगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरसेहत

CG News :GPM जिले में दूध के दाम में उछाल,आज से नए रेट लागू,उपभोक्ताओं को लगा झटका।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज से दूध महंगा हो गया है। दुग्ध उत्पादक संघ गौरेला ने बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए नए रेट जारी किए हैं, जो आज 1 सितंबर 2026 से लागू हो गए हैं।
आज सुबह पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों ने डेयरी में पहुंचकर पर्ची चिपकाई और डेयरी संचालकों के साथ कई घंटे तक बैठक की। सहमति के बाद तय हुआ कि गाय और भैंस दोनों के दूध में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब गाय का दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि भैंस का दूध 70 से 75 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। संघ ने बताया कि गाय-भैंस की कीमत, दाना-पशु आहार और परिवहन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है।
इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल संचालक, चाय दुकानदार और डेयरी संचालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लिए गए इस फैसले से उन्हें झटका लगा है, लेकिन दैनिक जरूरत होने के कारण 10 रुपये ज्यादा देकर भी दूध लेना पड़ रहा है। वहीं संघ ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

बाइट 1 – अजय कुमार, डेयरी संचालक –
पशुपालक दूध उत्पादक लोगों का कहना है कि पशु आहार चार घुसा और गाय भैंस का देखरेख में बहुत ज्यादा खर्चा आ रहा है इसलिए अब ₹10 प्रति लीटर की दर से दूध का रेट बढ़ाया गया है, जिसका मैं भी समर्थन करता हूं और ₹10 अब ज्यादा रेट देकर खरीदी किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बाइट 2 – पवन राजपूत, पशुपालक संघ अध्यक्ष
देश में महंगाई दिनों दिन बढ़ते जा रहा है जिसको देखते हुए अब पशु आहार गाय भैंस के खर्च और भी ज्यादा महंगे हो गए हैं इसलिए अब दुग्ध उत्पादक और पशुपालक संघ का कहना है कि ₹10 प्रति लीटर दूध का रेट बढ़ा दी गई है जिससे जिले के देरी संचालकों और दुग्ध उत्पादक पशुपालकों के बीच सहमति बनाई गई है उसके बाद यह रेट बढ़ाया गया है और सभी डेयरी संचालकों के यहां पर्ची चिपका कर और समर्थन ली जा रही है ताकि ₹10 प्रति लीटर की दर से गाय एवं भैंस की दूध में बढ़ोतरी की गई है…

  CG News:– हत्या के मामले में एसडीएम और उनके तीन साथियों पर एफआईआर,एसडीएम समेत चारों आरोपी हुए गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार आज सुबह बड़ी संख्या में पशुपालक और दुग्ध उत्पादक गौरेला डेयरी पहुंचे। उन्होंने डेयरी में रेट बढ़ोतरी की पर्ची चिपकाई और डेयरी संचालकों के साथ घंटों चर्चा की। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
संघ के अध्यक्ष पवन राजपूत ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में गाय-भैंस की कीमतें आसमान छू रही हैं। साथ ही दाना, खली, भूसा और पशु आहार के दाम भी दोगुने हो गए हैं। ऐसे में पुराने रेट पर दूध बेचना पशुपालकों के लिए घाटे का सौदा बन गया था।

नए रेट –
गाय का दूध – 60 रुपये प्रति लीटर
भैंस का दूध – 70 से 75 रुपये प्रति लीटर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम घरों के किचन से लेकर होटल और चाय दुकानों तक पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक बिना जानकारी के दाम बढ़ा दिए गए, जिससे बजट बिगड़ गया है। फिर भी दूध रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए महंगा होने के बावजूद खरीदना मजबूरी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button