देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– स्कूल की फेयरवेल पार्टी में नाबालिग स्कूली छात्र– छात्राओं के स्टंट का VIDEO वायरल

Bilaspur बिलासपुर। जिले के एक शासकीय स्कूल में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम उस वक्त विवादों में आ गया, जब नाबालिग छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए स्टंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के दौरान छात्रों ने स्कूल परिसर और उसके आसपास कार व ट्रैक्टर से स्टंट करते हुए रील बनाई। इस दौरान दो वाहनों के बीच टक्कर भी हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

कार और ट्रैक्टर से किया गया स्टंट:–

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
video


घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक छात्र ट्रैक्टर लेकर, जबकि दूसरा छात्र कार से स्कूल परिसर के भीतर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल आने के दौरान ही दोनों छात्र सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से तेज रफ्तार में वाहनों को घुमाते हुए स्टंट करने लगे। इसी बीच कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के समय प्राचार्य आरके पांडेय सहित अन्य शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी स्टंट कर रहे छात्रों को रोकने का प्रयास नहीं किया। फेयरवेल पार्टी के दौरान बनाए गए ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

  CG NEWS:– छत्तीसगढ़ में नगर निगम की ऐतिहासिक कार्यवाही, 19 एकड़ की निजी कॉलोनी राजसात — प्रदेश में पहली बार ऐसा कार्यवाही

रील बनाने के चक्कर में टली बड़ी दुर्घटना:–
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र बिना किसी डर के स्कूल परिसर के भीतर तेज गति से वाहन चला रहे हैं। टक्कर के बाद वहां मौजूद अन्य छात्र भी घबरा गए थे। यदि वाहनों की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती, तो यह विदाई समारोह एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था।

प्राचार्य और शिक्षकों की भूमिका पर उठे सवाल:–
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग यह पूछ रहे हैं कि स्कूल परिसर में भारी वाहन कैसे प्रवेश कर गए और इतने लंबे समय तक चले स्टंट के दौरान प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।

फोर व्हीलर वाहनों में छात्र के साथ-साथ छात्राओं द्वारा स्टंट किए जाने के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर आमजन स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button