अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG Cyber Crime News:– वरिष्ठ महिला को आतंकवादी संगठन से जुड़ा बता डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़,चार लाख की ठगी, आरोपी पिता– पुत्र महाराष्ट्र से गिरफ्तार

बिलासपुर। आतंकवादी संगठन से जुडऩे का दावा करते हुए गिरफ्तारी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पितापुत्र ने महिला को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया। साथ ही अलगअलग खातों में 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए जमा कराया। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में साइबर अपराधियों द्वारा एक वरिष्ठ नागरिक महिला को व्हाट्सएप मैसेज वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को जांच एजेंसियों से जुड़ा अधिकारी बताकर भयभीत किया गया। पीडि़ता को लगातार मानसिक दबाव भय में रखकर तथाकथित डिजिटल अरेस्ट किया। पीडि़ता की शिकायत पर रेंज साइबर बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 318(4), 308(6), 3(5) बीएनएस आईटी एक्ट के तहत विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी जांच बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान यह पाया कि आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते में साइबर ठगी की कुल 54 लाख 40 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह पर्यवेक्षण अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के निर्देशन में निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में रेंज साइबर थाना की टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपियों ने अपराध कबूला:–

साइबर पुलिस टीम द्वारा आरोपी नेमतउल्लाह मंसूरी (25) और अब्दुल कयूम अंसारी (47) को उसके निवास स्थान गांधी वार्ड, वरठी जिला भंडारा (महाराष्ट्र्र) से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 2 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करने के लालच में अपना बैंक खाता अन्य साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। उक्त खाते का उपयोग शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

  17 वीं सब जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप बालक एवं बालिका का भव्य शुभारंभ

नेपाल जाकर बैंक खाता उपलब्ध कराता था :–

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेपाल के काठमांडू जाकर अपना बैंक खाता अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराता था। आरोपी का पिता अब्दुल कयूम अंसारी भी इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया, जो कमीशन प्राप्त करने हेतु मुख्य आरोपियों से लगातार मोबाइल के माध्यम से संपर्क में था। प्रकरण में अन्य संलिप्त आरोपियों पूरे साइबर नेटवर्क की तलाश तकनीकी माध्यमों से जारी है।

900 अलगअलग खातों में तीस लाख रुपए होल्ड:–

कोतवाली सीएसपी आईपीएस गगन कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा ठगी के लिए प्रयुक्त 900 अलगअलग बैंक खातों का पता चला है। इन सभी खातों में कुल मिलाकर अलगअलग अमाउंट की राशि कुल 30 लाख रुपए जमा है,जिसे होल्ड करवाया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Back to top button