अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur crime News:–:जंगल में छिपे दुष्कर्म के आरोपी को ड्रोन से ढूंढ निकाला, बेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिप गया था, लेकिन पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से उसकी लोकेशन पता कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक सक्तीबहरा निवासी 20 वर्षीय रंजीत यादव उर्फ दउआ ने 23 मई की शाम मासूम बच्ची को घुमाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल में बैठाया और सुनसान खेत की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपी बच्ची को घर छोड़कर फरार हो गया। रातभर बच्ची की तलाश के बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन थाना कोटा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का होने के कारण जांच वहीं शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई के दौरान वह जंगल की ओर भाग निकला। घने जंगल में तलाश कठिन होने पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। ड्रोन से आरोपी की गतिविधि दिखाई देने के बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।

  आईएएस सोनमणी बोरा लौटे प्रतिनियुक्ति से, अब प्रदेश में होंगे दो प्रमुख सचिव

पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस। अधिकारियों ने बताया कि पूरे अभियान में बेलगहना चौकी स्टाफ की अहम भूमिका रही।

जंगल में छिपा आरोपी, ड्रोन से मिली लोकेशन:–

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। जंगल का इलाका घना और काफी विस्तृत होने के कारण पुलिस को तलाश में परेशानी हो रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद ली। ड्रोन से जंगल के अलगअलग हिस्सों की निगरानी की गई। कुछ देर बाद आरोपी की गतिविधि दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आरोपी को कम समय में पकड़ने में सफलता मिली।

मासूम के बयान के बाद दर्ज हुआ मामला:–

घटना के बाद बच्ची पूरी रात घर नहीं लौटी थी। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजन तुरंत थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Back to top button