CG News:- गुम मोबाइल की रिकवरी में बिलासपुर पुलिस ने बनाया प्रदेश में पहला रिकॉर्ड, SSP रजनेश सिंह ने 30 लाख के 202 लोगों को लौटाई उनकी अमानत; 1250 फोन बरामद

CG News:- मोबाइल गया तो समझो गया! आम धारणा को बिलासपुर पुलिस ने गलत साबित कर दिया। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल की ऐसी तलाश शुरू की कि एक–दो नहीं, बल्कि वर्ष 2026 में अब तक 1250 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों के हाथों में वापस पहुंचा दिए। गुम मोबाइल की रिकवरी में बिलासपुर पुलिस को पूरे छत्तीसगढ़ में नंबर-1 बताया गया है।

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस उत्सव के अवसर पर ‘चेतना अभियान’ के अंतर्गत ‘अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 अगस्त 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 30 लाख रुपये कीमत के 202 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए।
मोबाइल वापस मिलते ही कई लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। ऐसे भी लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिन्होंने अपने कीमती मोबाइल फोन के वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। मोबाइल मिलने के बाद धारकों ने बिलासपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने दिए थे गुम मोबाइल खोजने के निर्देश

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए DIG एवं SSP बिलासपुर रजनेश सिंह ने गुम मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें वास्तविक स्वामियों को वापस करने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन में एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर की टीम ने तकनीकी संसाधनों और लगातार प्रयासों के जरिए गुम मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। टीम ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ–साथ सीमावर्ती राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए।
इसी कार्रवाई के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मोबाइल फोन रिकवर किए गए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।
30 लाख के 202 मोबाइल लौटाकर मनाया ‘अर्पण’
9 अगस्त 2026 को आयोजित ‘अर्पण’ कार्यक्रम में बरामद किए गए 202 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने बिलासपुर पुलिस की इस पहल को मानवीय और जनहितकारी प्रयास बताया। मोबाइल धारकों ने पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी–कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
मोबाइल के साथ साइबर फ्रॉड से बचने की भी दी जानकारी

‘अर्पण’ कार्यक्रम में पुलिस ने केवल मोबाइल लौटाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी। कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को वर्तमान समय में लगातार सामने आ रहे साइबर फ्रॉड के प्रति भी जागरूक किया गया।
साइबर सेल बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी एवं उनकी टीम ने नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, उनसे बचने के उपाय और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी।
इस दौरान भारत सरकार के बहुउपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन ‘संचार साथी’ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। नागरिकों को इसके उपयोग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।
2026 में 1250 मोबाइल रिकवर, राज्य में पहला स्थान

बिलासपुर पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 1250 गुम मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं और संबंधित मोबाइल धारकों को वापस किए जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक गुम मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के मामले में बिलासपुर पुलिस पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है।
स्वतंत्रता दिवस उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष ‘चेतना अभियान’ के तहत मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वितरण में एसीसीयू साइबर सेल बिलासपुर तथा बिलासपुर जिले के समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
‘अर्पण’ कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसीसीयू श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलवार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित पुलिस अधिकारी–कर्मचारी और मोबाइल धारक उपस्थित रहे।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य साफ है—मोबाइल गुम होने के बाद शिकायत करने वाले व्यक्ति को सिर्फ इंतजार न करना पड़े, बल्कि तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर उसके मोबाइल को तलाशा जाए और बरामद होने पर वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जाए।
बिलासपुर पुलिस ने इसी भरोसे को अपने संदेश में भी सामने रखा है—
“आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास।”

Live Cricket Info


