गौरेला पेण्ड्राजीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरशिक्षा

CG News :कन्या छात्रावास में “पालक-बालिका सम्मेलन”, छात्राओं को मिला स्कूल बैग,खेल सामग्री।

GPM -छात्राओं के सर्वांगीण विकास और पालकों के साथ बेहतर समन्वय के उद्देश्य से गौरेला स्थित प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष मुकेश दुबे और डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा पांडेय रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पांडेय ने भी छात्राओं और पालकों को मार्गदर्शन दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद श्री रियाज कुरैशी और प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री कुलदीप सिंह धीरज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंगलीबाजार गौरेला की प्राचार्य श्रीमती एल. प्रकाश, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्राओं के माता-पिता भी मौजूद थे।

छात्रावास की सुविधाओं और योजनाओं पर हुई चर्चा

सम्मेलन में अधीक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला ने पालकों को छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने भोजन, आवास, पेयजल, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पढ़ाई को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी चर्चा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, कन्या विवाह योजना और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बेटियों से अपील की।

  Bilaspur News:– एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस पर 7 सीजी बटालियन का भव्य आयोजन, हरी झंडी दिखा कर एसएसपी ने किया रैली को रवाना


छात्राओं को मिला स्कूल बैग और खेल सामग्री का तोहफा


कार्यक्रम की सबसे खास पहल रही छात्राओं को उपहार वितरण। अतिथियों के हाथों से छात्रावास की सभी छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री दी गई। बैग और खेल किट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथियों ने पालकों से अपील की कि वे बेटियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में पालकों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं और अधीक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला के प्रयासों की सराहना की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button