Generalछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेशराज्य एवं शहर

CG Police News:- जांजगीर-चांपा में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अब अनिवार्य, जानकारी छिपाने वाले मकान मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर का बड़ा फैसला, बाहरी व्यक्तियों और अवैध अप्रवासियों की पहचान के लिए जारी हुआ आदेश

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीर-चांपा। अगर आपने अपना मकान किराए पर दिया है और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी, तो अब सावधान हो जाइए। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध अप्रवासियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब प्रत्येक मकान मालिक के लिए अपने किरायेदार का पुलिस सत्यापन कराना और उसकी पूरी जानकारी संबंधित थाना या पुलिस चौकी में देना अनिवार्य होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह आदेश जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का रिकॉर्ड तैयार होगा, अवैध अप्रवासियों की पहचान आसान होगी और अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।

किरायेदार रखने से पहले करें पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मकान मालिक किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें। आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद किरायेदार का नाम, स्थायी पता, मोबाइल नंबर एवं अन्य पहचान संबंधी जानकारी निकटतम थाना या पुलिस चौकी में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

  बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत

नया किरायेदार आए या पुराना जाए, पुलिस को देनी होगी सूचना

आदेश के अनुसार केवल किरायेदार की जानकारी देना ही पर्याप्त नहीं होगा। यदि कोई नया किरायेदार मकान में रहने आता है या कोई पुराना किरायेदार मकान खाली कर जाता है, तो इसकी सूचना भी तत्काल संबंधित थाना या पुलिस चौकी को देना आवश्यक होगा, ताकि पुलिस रिकॉर्ड लगातार अपडेट रहे।

संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत करें सूचना

प्रशासन ने नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि यदि किसी किरायेदार, व्यक्ति या किसी गतिविधि पर संदेह हो तो बिना किसी देरी के इसकी जानकारी पुलिस को दें। समय पर मिली सूचना किसी भी संभावित अपराध या अप्रिय घटना को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

अपराध नियंत्रण और प्रभावी निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

जांजगीर-चांपा पुलिस के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य केवल औपचारिक सत्यापन नहीं, बल्कि जिले में प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित करना, अपराधों पर नियंत्रण रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है। पुलिस ने सभी नागरिकों और मकान मालिकों से इस व्यवस्था का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस का संदेश है—

“सतर्क नागरिक, सुरक्षित समाज।”

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button