CG Transfer News:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 5 इंस्पेक्टरों के तबादले, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने जारी किया आदेश

रायपुर, 23 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 5 निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के मुताबिक निरीक्षक परेश पाण्डेय, जो अब तक प्रभारी जिविशा के रूप में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी पण्डरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक कुशन राठौर को यातायात शाखा से हटाकर प्रभारी जिविशा बनाया गया है।
इसी तरह निरीक्षक घनेश्वर साहू को रक्षित केंद्र से प्रभारी डीडीओ/डीडीआरसी के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि निरीक्षक गोपीकुमार यादव और निरीक्षक गोपाल प्रसाद राठौर को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर यातायात शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला आदेश 23 जुलाई 2026 से प्रभावशील माना जाएगा।
ट्रांसफर लिस्ट एक नजर में
- निरीक्षक परेश पाण्डेय – प्रभारी जिविशा ➜ थाना प्रभारी पण्डरी
- निरीक्षक कुशन राठौर – यातायात ➜ प्रभारी जिविशा
- निरीक्षक घनेश्वर साहू – रक्षित केंद्र ➜ प्रभारी डीडीओ/डीडीआरसी
- निरीक्षक गोपीकुमार यादव – रक्षित केंद्र ➜ यातायात
- निरीक्षक गोपाल प्रसाद राठौर – रक्षित केंद्र ➜ यातायात

Live Cricket Info


