PoliceRoad Accidentगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमराज्य एवं शहररोड एक्सीडेंटसड़क सुरक्षाहादसा

CG News:- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटा, सड़क से लहराती हुई खेत में पलटी; 9 लोग घायल, मची चीख-पुकार।

CG News:- अनूपपुर से अमरकंटक जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो का तेज रफ्तार में आगे का टायर पंक्चर हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ खेत में पलट गया। हादसे में चालक समेत 9 लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में रविवार को तेज रफ्तार एक बड़ा हादसा बन गई। मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक जा रही स्कॉर्पियो का आगे का टायर अचानक पंक्चर हो गया। इसके बाद वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क पर लहराती हुई सीधे खेत में जा पलटी। हादसे में चालक समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसा गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला भाजपा कार्यालय के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जंगल का रास्ता होने और सड़क खाली होने के कारण स्कॉर्पियो काफी तेज गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान आगे के पहिए का टायर अचानक पंक्चर हो गया।

टायर पंक्चर होते ही वाहन बेकाबू होकर सड़क पर लहराने लगा। तेज रफ्तार होने के कारण चालक स्कॉर्पियो पर नियंत्रण नहीं रख सका। कुछ ही सेकंड में वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

  CG Conversion News:- मुफ्त इलाज, अच्छी शादी और चमत्कारी मदद का वादा, फिर बदलने लगे धर्म! बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, 3 लोगों पर FIR दर्ज

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल सभी लोग मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक जा रहे थे।

0 स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खेत में पलटने के बाद स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News, Pendra News, GPM News, Scorpio Accident, Road Accident News, Chhattisgarh Accident, Gaurela News, Anuppur News, Amarkantak Road Accident, Breaking News CG, Pendra Latest News, Chhattisgarh Hindi News

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button