छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- चुप मत रहना… आवाज उठाना’! रतनपुर पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का सबसे बड़ा पाठ, गुड टच-बैड टच से साइबर फ्रॉड तक खुलकर हुई बात

CG News:- स्कूल में इस बार किताबों की नहीं, सुरक्षा की क्लास लगी। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से खुलकर संवाद किया। उन्हें बताया गया कि अगर कोई गलत हरकत करे, ऑनलाइन ठगने की कोशिश करे या डराने का प्रयास करे तो चुप रहने के बजाय तुरंत अपनी बात परिवार, शिक्षकों या पुलिस तक पहुंचाएं।

oplus_6291458

बिलासपुर। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस का ‘चेतना अभियान’ लगातार जमीन पर नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में चल रहे इस बहुउद्देशीय अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में रतनपुर थाना पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में “महिला एवं बालकों के विरुद्ध चेतना जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

‘गुड टच-बैड टच’ की समझ से शुरू हुई सुरक्षा की पाठशाला

रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं को Good Touch और Bad Touch, POCSO Act और बालिकाओं के कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार के गलत स्पर्श, शोषण या अनुचित व्यवहार को कभी छिपाना नहीं चाहिए। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को देनी चाहिए।

महिला सुरक्षा कानूनों की आसान भाषा में जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों के साथ-साथ उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि कानून महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह उनके साथ खड़ा है, इसलिए अन्याय सहने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

मोबाइल की दुनिया में भी रहना होगा सतर्क

  दूसरे की जमीन को अपना बताकर लाखों की ठगी, पती-पत्नी के खिलाफ FIR

आज साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग और साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर हमेशा सावधानी बरतें।

112, 1098 और 181… मदद के ये नंबर रखें हमेशा याद

कार्यक्रम में छात्राओं को आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सहायता नंबर 100 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में बिना डरे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, मदद तुरंत मिलेगी।

आत्मरक्षा, नशामुक्ति और आत्मविश्वास पर भी जोर

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने, बिना भय अपनी बात रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सही और गलत के बीच अंतर समझाया गया तथा कानून का पालन करने का संदेश दिया गया।

‘चेतना’ का मकसद सिर्फ जागरूकता नहीं, भरोसा भी

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा देना और अपराधों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि चेतना अभियान के माध्यम से छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया जा रहा है, ताकि वे किसी भी गलत घटना के खिलाफ बिना डरे अपनी आवाज उठा सकें और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदार बनें

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button