आयोजनगौरेला पेण्ड्राजीपीएमराज्य एवं शहरशिक्षा

CG News शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण,गणवेश वितरण कर मनाया गया शिक्षा उत्सव,प्रतिभावान छात्रों को मिला सम्मान।

GPM :पेण्ड्रारोड के हृदय स्थल पर स्थित मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण, प्रतिभाशाली छात्रों का अभिनंदन और सरस्वती साइकिल वितरण भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे रहे।विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष मुकेश दुबे के साथ विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्प देकर स्वागत किया गया। वहीं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों और छात्रों ने मिलकर पौधे लगाए। शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को मंच से सम्मानित कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रही सरस्वती साइकिल वितरण योजना। बालिकाओं को साइकिल प्रदान कर उन्हें आगे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपने स्कूली दिनों के संस्मरणों को रोचक तरीके से साझा किया।


अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि मिशन स्कूल क्षेत्र का गौरव है और विद्यालय के विकास में वे हर संभव सहयोग करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं।कार्यक्रम में शिक्षक, पालक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे माहौल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
गौरेला: मिशन स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, नपाध्यक्ष मुकेश दुबे ने की विकास कार्यों की घोषणा-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुकेश दुबे ने कहा कि मैं स्वयं इस शाला का पूर्व छात्र हूं। आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें इस विद्यालय का विशेष योगदान है। इसलिए इस शाला का विकास करना और इसे गौरवशाली पहचान दिलाना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब से वर्तमान प्राचार्य श्रीमती भावना आर्थर ने पदभार संभाला है, स्कूल की दशा और दिशा दोनों बदल रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG News:- नो-पार्किंग पर बड़ी कार्रवाई: 87 वाहन चालकों पर ई-चालान, सालभर में 2171 पर सख्ती

नपा अध्यक्ष ने प्राचार्य भावना आर्थर के परिश्रम की सराहना करते हुए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि महिला होकर भी उन्होंने विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं। मैं घोषणा करता हूं कि इस स्कूल में टीनशेड, स्टेज निर्माण, वॉटर प्यूरीफायर, बच्चों के बैठने के लिए 50 बेंच-टेबल और मैदान में बाउंड्रीवॉल बनवाई जाएगी।

कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल, पाठ्य पुस्तकों और गणवेश का वितरण किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर पौधारोपण किया। शाला प्राचार्य भावना आर्थर ने इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” पर स्वरचित गीत प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता कुलदीप सिंह धीरज, अग्रवाल समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक नगाइच, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अतुल आर्थर सहित समाजसेवी प्रथमेश नगाइच, निर्मल आर्थर, शशि बाला लाल, अनामिका मंडल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button