गौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहरविशेष दिवस

CG News :गुरुकुल मैदान में गुंजा वंदे मातरम,धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

GPM :देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ आज पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का माहौल रहा। गुरुकुल खेल मैदान पेण्ड्रारोड में मुख्य समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में हुए चहुंमुखी विकास और जन सेवा के कार्यों को जनता तक पहुंचाया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी और परेड कमांडर भुपेंद्र सिंह कुर्रे के साथ सुसज्जित वाहन से परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।


समारोह में शांति और सद्भावना का प्रतीक बनकर तिरंगे के तीन रंगों वाले गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल ने तीन राउंड हर्ष फायर किया। परेड का मुख्य आकर्षण रहा 10 टुकड़ियों का शानदार मार्च पास्ट। सधे हुए कदमों और अनुशासित परेड ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ फोटो सेशन भी किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Crime News:-शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, परिचित के घर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार


कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा, नेवसा, डोंगरिया, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय पेण्ड्रा और कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय गौरेला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसी दौरान मुख्य अतिथि ने शहीद स्वर्गीय शिव नारायण सिंह बघेल के परिवार को सम्मानित किया और 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ भी किया। समारोह के अंत में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 49 व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग: प्रथम- जिला पुलिस बल, द्वितीय- नगर सेना महिला, तृतीय- वनमंडल
जूनियर वर्ग: प्रथम- एनसीसी, द्वितीय- स्काउट्स, तृतीय- एनएस ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, द्वितीय- कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौरेला, तृतीय- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा
समारोह में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, नगर पालिका गौरेला -पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जलान, मुकेश दुबे, कलेक्टर विजय दयाराम के, पुलिस अधिछक मनोज खिलारी सहित पत्रकार,जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे। तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों के साथ जीपीएम जिले ने स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button