बिलासपुरआयोजनछत्तीसगढ़देशराज्य एवं शहर

मझवानी में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश, पुलिस ने साइबर ठगी से बचने दी जानकारी

बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से ग्राम मझवानी में बेलगहना चौकी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। चौकी प्रभारी व्यास नारायण बनाफर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ, छात्र-छात्राओं और गांव के वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यात्रा के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को फोन, मैसेज और लिंक के माध्यम से अपने जाल में फंसाते हैं। बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी साझा करने से लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं।

 

पुलिस ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देने की समझाइश दी। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

 

चौकी प्रभारी ने कहा—जागरूकता और सतर्कता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है

  इसहाक जुनजानी का पीएम श्री नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

 

चौकी प्रभारी व्यास नारायण बनाफर ने कहा, “वर्तमान समय में साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए लोगों का जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते या एटीएम से संबंधित जानकारी साझा नहीं करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। साइबर ठगी की घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ, गांव के वरिष्ठ नागरिकों और छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस ने देशभक्ति के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश भी ग्रामीणों तक पहुंचाया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button