छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुर

संरक्षित जंगल में अवैध कटाई और कब्जा, चार आरोपी जेल भेजे गए

संरक्षित जंगल में अवैध कटाई और कब्जा, चार आरोपी जेल भेजे गए

रतनपुर। रतनपुर वन परिक्षेत्र के बानाबेल सर्किल के पूर्व छतौना बीट स्थित संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वनभूमि पर कब्जे के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कक्ष क्रमांक 2548 में बगुड़ा नाला के किनारे साल, साजा सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ों की कटाई कर ठूंठों में आग लगाने और वनभूमि की जुताई कर कब्जा करने का मामला सामने आया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

वन विभाग के अनुसार आरोपियों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन इसके बावजूद वन क्षेत्र में अवैध कटाई और सफाई का काम जारी रहा। इससे वन्यजीवों के रहवास, जैव विविधता और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ शासकीय वन संपत्ति को भी क्षति पहुंच रही थी।

मामले में वन विभाग ने चारों आरोपियों के खिलाफ पीओआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोटा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर चारों को 13 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

  ACB Raid: केस कमजोर करने की 20 हजार में ‘सेटलमेंट’? 15 हजार लेते ही घूसखोर प्रधान आरक्षक गिरफ्तार—क्या थाने में ही लिखी जा रही थी रिश्वत की स्क्रिप्ट?

इन पर हुई कार्रवाई: ग्राम बंगलाभांटा निवासी जगतराम टोप्पो (32), सुखराम टोप्पो (30), मनदेव लकड़ा (46) और सहदेव लकड़ा (49) के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, वन संरक्षण अधिनियम 1980, जैव विविधता अधिनियम 2002 तथा लोक संपत्ति की नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

वन विभाग की कार्रवाई से वन क्षेत्र में अवैध कटाई और कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button