अपराधक्राइमगौरेला पेण्ड्राछत्तीसगढ़जीपीएमबड़ी ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राज्य एवं शहर

CG News :मरवाही में पटवारी पर जानलेवा हमला: लोहे के पाइप से फोड़ा सिर, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद।

GPM | जिले के मरवाही तहसील अंतर्गत दानिकुंडी गांव में सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्का क्रमांक 26 के पटवारी शुद्धु राम कोल पर एक युवक ने कार्यालय में घुसकर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पटवारी शुद्धु राम कोल रोज की तरह दानिकुंडी स्थित अपने कार्यालय में बैठकर राजस्व कार्यों का निपटारा कर रहे थे। तभी संचरा टोला निवासी प्रकाश सिंह गोंड अचानक कार्यालय में पहुंच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पैसे के लेन-देन और गांव में नल-पाइप से जुड़े काम के लंबे समय से लंबित होने को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर कार्यालय में रखे लोहे के नल पाइप को उठा लिया और पटवारी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमले के बाद युवक पटवारी के ऊपर बैठकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोग दहशत में आ गए।

  CG:–  छतीसगढ की इकलौती राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने चुना गोंड राजा देवेंद्र को

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बड़े आराम से दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया और मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल पटवारी को मरवाही अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिर पर गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Bipat Sarthi

पत्रकार के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समाचारों का निष्पक्ष कवरेज, साक्षात्कार और सटीक रिपोर्टिंग का अनुभव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button