अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG में ISI का स्लीपर सेल गिरफ्तार, किरायेदार सत्यापन के दौरान आया पुलिस गिरफ्त में, आईएसआई से लगातार था संपर्क में, कई महत्वपूर्ण सूचनाएं की है साझा,बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Crime News: जांजगीर-चांपा पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने अकलतरा थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने और संवेदनशील जानकारियां साझा करने का आरोप है।

किरायेदार सत्यापन अभियान में सामने आया मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांजगीरचांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में आपराधिक गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अकलतरा थाना क्षेत्र में चल रहे किरायेदार सत्यापन के दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, अकलतरा के मिनीमाता चौक स्थित राजीव केडिया के मकान में दूसरे प्रदेशों से आए कई लोग किराए पर रह रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किरायेदारों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

पंजाब से आया था युवक, अकलतरा में रह रहा था

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह (23 वर्ष), पिता बलविंदर सिंह, निवासी पट्टी थाना पट्टी, जिला तरनतारण (पंजाब) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क के कथित प्रमाण मिले।

ISI समर्थित नेटवर्क से संपर्क का आरोप

पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने की जानकारी सामने आई है। आरोपी के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉलिंग, कॉल रिकॉर्डिंग सहित कई डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात कही गई है।

  CG Train News:–  पहली बार इतनी बड़ी संख्या में  एक साथ ट्रेनें रद्द, इंटरलॉकिंग कार्य का हवाला दे 6 दर्जन ट्रेनें रेलवे ने की रद्द, 22 के मार्ग में परिवर्तन

जांच में यह भी सामने आने का दावा किया गया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से विदेशी नंबरों के संपर्क में था।

संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, लोकेशन, वाहनों के नंबर और फोटोवीडियो जैसी जानकारियां साझा किए जाने के संकेत मिले हैं।मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने सके।

हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की साजिश का दावा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार उपलब्ध कराए जाने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक हथियार मिलने के बाद उसे कथित तौर पर पाकिस्तान से मिले टारगेट पर हमला करने का काम सौंपे जाने की संभावना थी।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन सभी तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 350/26 के तहत धारा 152 एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button