छत्तीसगढ़बिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News: स्कूटी से शहर की सड़कों पर निकले डिप्टी CM अरुण साव, खुद देखी विकास कार्यों की रफ्तार… अरपा की हालत पर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

CG News: बिलासपुर में रविवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव अलग अंदाज में नजर आए। काफिले से नहीं बल्कि स्कूटी पर सवार होकर उन्होंने शहर का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने शहर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत देखी। अरपा नदी के संरक्षण को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि काम में देरी या लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को स्कूटी से बिलासपुर शहर का भ्रमण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी और लोक निर्माण विभाग के अलग-अलग प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि जनता से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे हों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। काम में अनावश्यक देरी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी CM ने इन प्रोजेक्ट की देखी हकीकत

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने मंगला में बन रहे 10 एमएलडी और 6 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कोनी कन्वेंशन सेंटर, शिवघाट बैराज, रामसेतु के बाईं ओर बन रहे अटल पथ, अशोकनगर-बिरकोना सड़क गौरव पथ समेत कई विकास कार्यों का जायजा लिया।

अधूरे पड़े कामों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से वजह पूछी और जल्द से जल्द बाधाएं दूर कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसटीपी निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि अगर ठेकेदार तय समय सीमा के अनुसार काम नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अरपा नदी को लेकर बोले — शहर की पहचान है, संरक्षण जरूरी

अरपा नदी के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अरपा बिलासपुर की जीवनरेखा है। यह केवल नदी नहीं बल्कि शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। इसके संरक्षण और पुनरुद्धार में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

  बानिगीरोला सरायपाली स्कूल के बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का लिया आनंद न्योता भोज का शासकीय स्कूल बानिगीरोला में हुआ आयोजन

उन्होंने अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तैयार 250 करोड़ 93 लाख रुपये की परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की बात कही।

70 नालों का गंदा पानी रोकने की तैयारी, 250 करोड़ की योजना

डिप्टी सीएम ने बताया कि वर्तमान में शहर के करीब 70 नालों का दूषित पानी सीधे अरपा नदी में पहुंच रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम ने 250.93 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की है।

इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में बहने वाले 70 नालों के पानी को ट्रीट करने की व्यवस्था की जाएगी।

परियोजना में शामिल हैं—

* 57 स्थानों पर इंटरसेप्शन एवं डाइवर्जन स्ट्रक्चर
* 13 स्थानों पर डाइवर्जन वियर
* 9.99 किलोमीटर डाइवर्जन सीवर लाइन
* 2.77 किलोमीटर सीवरेज पंपिंग राइजिंग मेन
* 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन
* 2 नए एसटीपी सहित अन्य तकनीकी कार्य

इससे नालों का गंदा पानी सीधे अरपा नदी में जाने से पहले उपचारित किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना की सभी प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन से मंजूरी की कार्रवाई तेज की जाए, ताकि अरपा संरक्षण का काम जल्द शुरू हो सके।

शहर में बिजली खंभे लगाने से पहले निगम की अनुमति जरूरी

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम ने शहर में बेतरतीब तरीके से लगे बिजली खंभों और ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में नए बिजली खंभे या ट्रांसफार्मर लगाने से पहले नगर निगम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

कोनी स्थित कन्वेंशन सेंटर में पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने और पीछे मौजूद शासकीय जमीन का उपयोग पार्किंग के रूप में करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ठेकेदारों को सजा देना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े कामों को समय पर पूरा कराना है। लोगों को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिले, यही प्राथमिकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button