आयोजनछत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News: बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन 2026 का शंखनाद… हजारों व्यापारियों की मौजूदगी में उठी बड़ी मांगें, डिप्टी CM अरुण साव बोले- जल्द आगे बढ़ेगी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की फाइल

बिलासपुर। शहर में रविवार को सराफा कारोबारियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। मंगला स्थित रामदेव लॉन में आयोजितसराफा महासम्मेलन 2026’ में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी पहुंचे। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के तृतीय आमसभा अवसर पर हुए इस आयोजन में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने रखा।

“2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालके संकल्प के साथ आयोजित इस महासम्मेलन में पूरे प्रदेश से व्यापारीबिलासपुर चलो…” के आह्वान पर जुटे। कार्यक्रम का आयोजन जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन और क्षेत्रीय इकाइयों के सहयोग से किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, धर्मलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सराफा पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिलासपुर को मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क? मंच से उठी बड़ी मांग

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के लिए भूमि आवंटन को लेकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब इसे जल्द धरातल पर उतारने की जरूरत है।

उन्होंने बिलासपुर में भी जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना और स्थानीय कारीगरों को संरक्षण देने के लिएस्वर्णकला बोर्डके गठन की मांग रखी।

मंच से डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस मांग पर कहा कि बिलासपुर में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से जुड़ी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को निर्देश दिए जाएंगे।

धारा 317 BNS और 411 IPC को लेकर व्यापारियों की चिंता

सराफा व्यापारियों ने कानूनी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की मांग भी उठाई। खासकर धारा 317 BNS और 411 IPC के कथित दुरुपयोग को लेकर चर्चा हुई।

  Korba News:– शराबी शिक्षक से बर्बाद होता बचपन, कोरबा में शिक्षा नहीं सिसक रहा है बच्चों का भविष्य

इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने व्यापारियों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस विषय पर विभाग से जल्द चर्चा की जाएगी, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़े।

सराफा रत्न से लेकर BIS-GST कार्यशाला तक

महासम्मेलन में सराफा क्षेत्र में योगदान देने वाले संस्थापकों, पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।

वहीं BIS और GST विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हॉलमार्किंग, नए नियमों और टैक्स प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

तोखन साहू बोले- बिलासपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास

समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सराफा एसोसिएशन का तीसरा साल नई उपलब्धियों वाला होगा।उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने सराफा व्यापारियों को एकजुट किया है, वह सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह

महासम्मेलन के दौरान सामाजिक सरोकार निभाते हुए रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। Sai Blood and Component Center के सहयोग से लगाए गए शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपयोग में लाया जाएगा।

आयोजन की सफलता में इनकी रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह, सचिव दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी और कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं प्रदेश टीम से अध्यक्ष कमल सोनी, सचिव प्रकाश गोलछा, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रदीप घोरपड़े, संजय कुमार कानूनगो, उत्तम चंद भंडारी, मदन अग्रवाल, राजू डुग्गड़, राजेश सोनी, सुनील सोनी और मीडिया प्रभारी आलोक सोनी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button