CG Sex Racket:– आईसक्रीम पार्लर के ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक स्थिति में मिले महिला एवं पुरुष, 80 कंडोम पैकेट समेत आपत्तिजनक सामग्री जप्त

Durg दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आइसक्रीम पार्लर के ऊपर लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रेड में लॉज से दो पुरुष एवं तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले तथा लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित था। तलाशी में 80 कंडोम पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट में आइसक्रीम पार्लर के ऊपर जलाराम लॉज संचालित हो रहा था। यहां पिछले कई महीनो से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। अड़ोस– पड़ोस के लोगों को भी इसकी जानकारी थी। 28 जून रविवार की शाम पुलिस को मुंबई से सूचना मिली कि यहां देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। जिस पर दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देशों पर कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम कार्यवाही करने पहुंची।
तीन गाड़ियों में पहुंची पुलिस टीम ने लॉज को घेरकर जांच की। जांच में लॉज से दो पुरुष एवं तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले तथा लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित मिला। लॉज की तलाशी लेने पर बीस हजार रुपए नगद और चार मोबाइल फोन,80 पैकेट कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में पीटा एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं पकड़ी गई महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में लॉज संचालक से जानकारी मिली है कि यहां लॉज का संचालन तो वर्षों से हो रहा था पर सेक्स रैकेट पिछले 5–6 माह से चलाया जा रहा रहा था। यहां पकड़ी गई लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है। सभी भिलाई के आसपास की रहने वाली है।
पुराने ग्राहकों को ही मिलती थी एंट्री:–
देह व्यापार के अड्डे में पुलिस से बचने के लिए नए ग्राहकों पर भरोसा नहीं किया जाता था और पुराने भरोसेमंद ग्राहकों, जिनके नंबर सेव है उन्हें ही लॉज में आने दिया जाता था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:–
विजय गुजराती, नारायण देशमुख, तमाशा कुमार साहू

Live Cricket Info



