अपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG Mungeli News:– पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आ सोते में काट डाला कुल्हाड़ी से, फिर कहानी गढ़ी की डकैतों ने की हत्या, दूसरी पत्नी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CG Mungeli News:–पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर सोते में पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति को काट डाला। जिसके बाद डकैतों द्वारा हत्या की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mungeli मुंगेली। ग्राम गंगाद्वारी में प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए डकैतों द्वारा हत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी। पथरिया पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक आजूराम राजपूत (51) गंगद्वारी में रहता था। शादी के बाद से पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करता था। इसी को लेकर पत्नी रूजेश्वरी राजपूत (26) आक्रोशित थी। मौका मिलते ही पति को मार डाला। उसने सोते वक्त कुल्हाड़ी से सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई।

ज्ञात हो कि आजूराम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने दूसरी शादी की थी। उसका चार साल का बेटा भी है। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सही रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होने लगी। इस बीच रूजेश्वरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पत्नी ने बताया कि उसने पति को रास्ते से हटाने का फैसला की। कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई बार वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित पत्नी ने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसके कबूलनामे के आधार पर खून से सनी साड़ी और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। पत्नी को गिरफ्तार किया गया। 25 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button