बिलासपुरछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

CG News:– योग आयोग के अध्यक्ष का निधन, प्रशिक्षण शिविर में आया अटैक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिलासपुर। योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का बिलासपुर में निधन हो गया। बिलासपुर के प्रशिक्षण शिविर में रूप नारायण सिन्हा पहुंचे हुए थे । प्रशिक्षण शिविर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। जिस पर उन्हें सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्रशिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

बता दे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर आए थे। वे दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर थे। कल सोमवार से प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था। जिसका आज समापन था। समापन में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक भी पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान रूप नारायण सिन्हा के सीने में तेज दर्द हुआ तब उन्हें तत्काल सिम्स लाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल सिम्स के डीन और एमएस से फोन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। पर सिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने रूप नारायण सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। जानकारी लगने के साथ ही भाजपा नेताओं की भीड़ सिम्स में लग गई है। सिम्स में विधायक धरम लाल कौशिक,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल,भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी,हर्षिता पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button