देश - विदेशराज्य एवं शहर

जबरन चंदा वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र में दिनांक 22.10.2025 को नाचा कार्यक्रम के दौरान चंदे की रकम को लेकर विवाद हो गया। ग्राम छतौना के आनंद राम भानु एवं अजय भानु ने प्रार्थी अशोक कुमार तिवारी से जबरन पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों एवं चूड़ा से मारपीट की।

घटना की शिकायत पर चौकी बेलगहना, थाना कोटा में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से दोनों आरोपी अपने निवास स्थान से फरार हो गए थे, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी।

आज दिनांक 16.12.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आनंद राम भानु अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी अजय भानु के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

प्रथम दृष्टया अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी आनंद राम भानु को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी अजय भानु घटना दिनांक से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी आनंद राम भानु के विरुद्ध चौकी बेलगहना, थाना कोटा में पूर्व से हत्या, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के कई मामले दर्ज हैं।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button