
CG Crime News:- बिलासपुर के रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर के पास अंगूठी खरीदने पहुंचे तीन युवकों और दुकानदार के बीच महज 10 रुपये को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने चाकू निकालकर दुकानदार पर हमला कर दिया। घायल दुकानदार को लोगों ने संभाला, जबकि भाग रहे मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दो अन्य साथी अब भी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Bilaspur बिलासपुर। रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर के पास एक मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। प्रसाद और अंगूठियां बेचने वाले दुकानदार पर ग्राहक ने चाकू से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा विवाद महज 10 रुपये के रेट को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रतनपुर निवासी नूतन तंबोली मंदिर के पास प्रसाद और अंगूठियों की दुकान लगाते हैं। बुधवार शाम उनकी दुकान पर तीन युवक पहुंचे और अंगूठियां देखने लगे। इस दौरान एक अंगूठी पसंद आने पर युवकों ने उसकी कीमत पूछी। दुकानदार और युवकों के बीच महज 10 रुपये कम-ज्यादा करने को लेकर बहस शुरू हो गई।
10 रुपये की बहस बनी खूनी झड़प
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने गुस्से में चाकू निकालकर नूतन तंबोली पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। हमले के बाद तीनों युवक भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। लोगों ने आरोपी को पकड़कर रतनपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
फरार साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंगूठी के दाम में 10 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद यह वारदात हुई। वहीं पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Live Cricket Info
