CG Crime News:- देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, 4 युवतियां और 2 बिचौलिए हिरासत में

CG Crime News:-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीवी टावर इलाके में हुई छापेमार कार्रवाई के दौरान 4 युवतियों और 2 कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Raigarh रायगढ़। जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में संचालित कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 युवतियों और 2 कथित बिचौलियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह को क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता सूचना मिलने पर कार्रवाई की योजना बनाई।
इसी क्रम में सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के टीवी टावर इलाके स्थित एक मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि उक्त मकान में लंबे समय से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी की और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यहां काफी समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा इसका संचालन किस स्तर से किया जा रहा था।
Live Cricket Info



