Generalअपराधछत्तीसगढ़देशबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- कोटा में अवैध महुआ शराब पर आबकारी का बड़ा प्रहार, 23 लीटर शराब और 105 किलो लाहन जब्त… लगातार कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

CG News:- बिलासपुर जिले के कोटा वृत्त में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभाग ने 23 लीटर महुआ शराब और 105 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि हाल के दिनों में कोटा, रतनपुर और बेलगहना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई करते हुए विभाग भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन जब्त कर चुका है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर/कोटा। आबकारी विभाग ने 23 जुलाई 2026 को कोटा वृत्त में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई में प्रकरण क्रमांक-02 दर्ज किया गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क/च), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला कायम किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 23 लीटर महुआ शराब और 105 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कोई वाहन जब्त नहीं हुआ।

करवा (टेंगन माड़ा) में टेकचंद बंजारे गिरफ्तार

आबकारी टीम ने ग्राम करवा (टेंगन माड़ा) में दबिश देकर टेकचंद बंजारे (34 वर्ष) पिता देव कुमार बंजारे के कब्जे से 8.5 लीटर महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

सलका में शराब के साथ 105 किलो महुआ लाहन बरामद

दूसरी कार्रवाई ग्राम सलका (कोटा) में की गई। यहां टीकेन्द्र टंडन (40 वर्ष) पिता पटवारी टंडन के कब्जे से 14.5 लीटर महुआ शराब और 105 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

  IAS Pooja Khedkar:– ट्रेनिंग रोके जाने के बाद पुणे कलेक्टर पर  प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेड़कर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप:–

लगातार अभियान, पहले भी हुई थीं बड़ी कार्रवाई

कोटा वृत्त में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। हाल ही में विभाग ने कई अन्य मामलों में भी बड़ी कार्रवाई की थी।

 

* सांधीपारा (रतनपुर) में श्रवण कुमार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई थी।

* करवा (टेंगन माड़ा) में अनिता बाई के यहां छापेमारी कर 60 लीटर महुआ शराब और 600 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया था।

* आमागोहन (बेलगहना) में बसोरी लाल चौधरी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई थी।

 

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि आबकारी विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में लिप्त लोगों पर लगातार नजर बनाए हुए है और अभियान को और तेज किया जा रहा है।

 

आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

 

पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र जामड़े के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में मुख्य आरक्षक कमलेश जयशंकर, राजेश यादव, आबकारी आरक्षक नीलेश वानी, मुन्नी देवांगन तथा वाहन चालक जितेन्द्र शर्मा शामिल रहे। टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई कर जब्त सामग्री को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।             

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

YASHVANT PANDEY

समाचार रिपोर्टर के रूप में उनका उद्देश्य समाज की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button