अपराधक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिलासपुररतनपुरराज्य एवं शहर

CG News:- पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है… कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, फिर मां की तलाश में पहुंचा बहन के घर

CG News:-बुढ़ापे का सहारा बनने वाला बेटा ही अपने पिता का कातिल बन गया। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में गुरुवार रात करीब 11 बजे नशे की हालत में घर पहुंचे शिवचरण सूर्यवंशी (38) ने अपने 65 वर्षीय लकवाग्रस्त पिता रिखी राम सूर्यवंशी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रतनपुर/बिलासपुर। जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा माना जाता है, उसी ने अपने पिता की जिंदगी छीन ली। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां नशे में धुत एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त और बिस्तर पर पड़े 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता की हत्या के बाद वह अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। पुलिस ने समय रहते पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष) लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और बिस्तर पर ही रहते थे। आरोपी उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी (38 वर्ष) है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवचरण लंबे समय से नशे का आदी था और आए दिन अपने माता-पिता के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करता था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा। बेटे के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए रिखी राम ने अपनी पत्नी को पास में रहने वाली बेटी के घर भेज दिया, क्योंकि आरोपी अक्सर दोनों के साथ मारपीट करता था।

  सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आठ महीने की गर्भवती हुई तब पता चला, धमकी देके शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

इसके बाद घर में मौजूद लकवाग्रस्त पिता पर आरोपी का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि “पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…” कहते हुए उसने डंडे से पिता के सिर पर लगातार वार किए। गंभीर चोटों के कारण रिखी राम सूर्यवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी मां को मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। परिजनों ने दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपी उसे तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। लोग यही कह रहे हैं कि जिस बेटे के सहारे मातापिता ने पूरी जिंदगी बिताई, उसी ने बुढ़ापे की सबसे दर्दनाक कहानी लिख दी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button