Policeअपराधक्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तरराज्य एवं शहर

CG Crime: ‘चार्जर और माइक वापस कर’… इतना सुनते ही निकला चाकूयुवक के पेट में किया जानलेवा वार, 18 साल का आदतन बदमाश गिरफ्तार पहले भी आगजनी, चोरी और गृह अतिचार के मामलों में जा चुका है संप्रेक्षण गृह

CG Crime News:- बस्तर के जगदलपुर में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगने पहुंचे युवक पर 13 जुलाई को जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि महारानी वार्ड निवासी देव कुड़ियां उर्फ कोदू (18 वर्ष 2 माह) ने पहले गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, फिर धारदार चाकू से युवक के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, ASP महेश्वर नाग के मार्गदर्शन और CSP सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी गृह अतिचार, आगजनी और चोरी जैसे मामलों में संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जगदलपुर। बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस ने महारानी वार्ड निवासी एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर हत्या की नीयत से युवक पर चाकू से हमला किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चार्जर और माइक वापस मांगने पर भड़क गया आरोपी

CSP सुमित कुमार धोत्रे ने बताया की , महारानी वार्ड निवासी प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई 2026 को वह अपना मोबाइल चार्जर और माइक वापस लेने आरोपी देव कुड़ियां उर्फ कोदू के पास गया था। सामान मांगते ही आरोपी आगबबूला हो गया। उसने पहले मांबहन की अश्लील गालियां दीं, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।

मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस

  पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने चापड़ से दूध वाले पर किया प्राणघातक हमला

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना कोतवाली में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी देव कुड़ियां उर्फ कोदू (पिता- गुज्जा राम, उम्र 18 वर्ष 2 माह, निवासी महारानी वार्ड, थाना कोतवाली, जिला बस्तर) को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और धारदार चाकू से हमला करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया गया।

पहले भी कई अपराधों में रहा शामिल

पुलिस के अनुसार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। वह पहले भी गृह अतिचार, घर में आग लगाने और चोरी जैसे मामलों में संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है। इसी वजह से पुलिस उसे आदतन बदमाश मान रही है।

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इन पुलिस कर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर एवं अरुण मरकाम, पीएसआई भूपेंद्र पैकरा, रानी सोनी और अफसाना, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर पांडे, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, आरक्षक रंगलाल खरे, केशव चंद्रा और बलराम तथा महिला आरक्षक रीना अनंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button