अपराधअंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहरसरगुजा

CG Crime News:- फर्जी ‘मानव अधिकार’ का मुखौटा, गांव-गांव घूमकर वसूली… पुलिस ने 6 को दबोचा, नकद और इनोवा जब्त…

CG Crime News:-मानव अधिकार संगठन का सदस्य बनकर वसूली करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी 21 अप्रैल को नकना गांव में प्रार्थी के घर घुसकर तलाशी लेते हुए 20 हजार रुपये की मांग किए। डराधमकाकर प्रार्थी से 4 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद दूसरे पारा में एक महिला के घर में घुसकर क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया।वहां भी 1 लाख रुपये की मांग कर 1 हजार रुपये वसूले गए। आरोपियों के कब्जे से कुल 5 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जब्त। प्रकरण में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

Surguja सरगुजा। जिले मेंमानव अधिकार संगठनका सदस्य बताकर ग्रामीणों को डरानेधमकाने और जबरन वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। सीतापुर थाना पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकद रकम और वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार (ग्राम नकना) ने शिकायत दर्ज कराई कि 21 अप्रैल दोपहर करीब 12:30 बजे 6 लोग बिना अनुमति उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताते हुए घर की तलाशी ली और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर 20 हजार रुपये की मांग की। केस में फंसाने की धमकी से भयभीत होकर प्रार्थी ने 4 हजार रुपये दे दिए।

इसके बाद आरोपी दूसरे पारा में पहुंचकर बिंदु महंत के घर में घुसे और इलाज के लिए रखी दवाइयों को आधार बनाकरक्लीनिक चलानेका आरोप लगाया। यहां भी आरोपियों ने 1 लाख रुपये की मांग करते हुए परिवार को डरायाधमकाया और 1 हजार रुपये वसूल लिए।

मामले में शिकायत के आधार पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 139/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत जांच शुरू की गई।

  सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

डीआईजीएसएसपी के निर्देश पर एक्शन

मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा के डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सरगुजा के अलगअलग थाना क्षेत्रों में इसी तरह की वसूली की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे पहले बतौली क्षेत्र के देवरी गांव में फर्जी डॉक्टर का हवाला देकर पैसे ले चुके हैं, वहीं लुंड्रा थाना क्षेत्र में भी लोगों को धमकाकर रकम वसूली की गई थी।

नकद रकम और इनोवा वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,000 रुपये नगद बरामद किए हैं, जिसे उन्होंने हालिया घटनाओं में वसूला था। साथ ही वारदात में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन को भी जब्त किया गया है।जांच के दौरान प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं 333, 61(2), 112, 3(5) भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

संगठित तरीके से बना था वसूली का नेटवर्क

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी संगठित तरीके से योजना बनाकर अलगअलग गांवों में पहुंचते थे औरमानव अधिकारका डर दिखाकर ग्रामीणों से रकम वसूलते थे।

पुलिस टीम की भूमिका

पूरे मामले में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, एएसआई शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय सहित पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button