छत्तीसगढ़धर्मबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News:- जन्मदिवस पर रतनपुर पहुंचे बिलासपुर SSP रजनेश सिंह, माँ महामाया के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

CG News:- बिलासपुर। जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह रतनपुर की अधिष्ठात्री माँ महामाया के दरबार में नजर आए। माथा टेका, पूजाअर्चना की और प्रदेश में शांति, समृद्धि, कानून व्यवस्था तथा आमजन की खुशहाली की कामना की। जनसेवा की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कप्तान का यह आध्यात्मिक पक्ष भी चर्चा में है। जन्मदिवस के इस खास मौके पर उन्होंने माँ महामाया का आशीर्वाद लेकर अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दोहराया।

रतनपुर/बिलासपुर। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर शक्ति पीठ रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ महामाया के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूजाअर्चना के दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रदेश में शांति, बेहतर कानून व्यवस्था और सभी नागरिकों के सुरक्षित एवं सुखद जीवन की प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने माँ महामाया का आशीर्वाद लिया।

रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर एसएसपी के मंदिर पहुंचने को लेकर श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button