आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG ACB Action:– सुशासन तिहार के शिविर में एसीबी की रेड,शिक्षा विभाग का बाबू सेवानिवृत शिक्षक से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

CG ACB Action:–जिस सुशासन तिहार में लोगों की समस्याएं दूर करने के दावे किए जा रहे थे, वहीं उसी शिविर में रिश्वतखोरी का खेल पकड़ाया। कोरबा के तुमान में एसीबी ने शिक्षा विभाग के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि सेवानिवृत्त शिक्षक से जीपीएफ का काम करने के बदले पैसे मांगे गए थे। परेशान शिक्षक ने एसीबी शिकायत की, फिर टीम ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही रकम हाथ में आई, बाबू पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद शिविर में मौजूद अफसरों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

korba कोरबा। छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के बीच भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में आयोजित समाधान शिविर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जीपीएफ की राशि निकालने के लिए काट रहे थे चक्कर

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपने जीपीएफ खाते की कटौती एंट्री पासबुक में दर्ज करवाने और शेष राशि निकलवाने के लिए लंबे समय से विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ बाबू प्रदीप मिश्रा उन्हें लगातार टालमटोल कर रहा था।

काम के बदले मांगी 40 हजार की रिश्वत

बताया जा रहा है कि फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के एवज में प्रदीप मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षक से 40 हजार रुपये की मांग की थी। शिक्षक रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने परेशान होकर पूरे मामले की शिकायत बिलासपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में कर दी।

  अरपा भैंसाझार बैराज के गार्डनों में गंदगी की भरमार,सफाई के अभाव में गार्डनों की हालत बदतर

शिकायत सही मिलने पर एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी अजीतेश सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शुक्रवार को टीम ने तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में कार्रवाई की तैयारी की।

समाधान शिविर में ही दबोचा गया आरोपी बाबू

मिली जानकारी के मुताबिक, शिविर के दौरान जैसे ही बाबू प्रदीप मिश्रा ने शिकायतकर्ता को बुलाकर रिश्वत ली पहले से मौजूद एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद की गई है।

पहले भी लग चुके हैं वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

सूत्रों के अनुसार, प्रदीप मिश्रा पर पहले भी वित्तीय गड़बड़ियों और अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ पूर्व में विभागीय कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिलहाल एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

सुशासन तिहार में ही खुल गई व्यवस्था की पोल

जिस मंच से आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता का दावा किया जा रहा था, उसी शिविर में रिश्वतखोरी का खुलासा होने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Back to top button