अपराधक्राइमदेश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहररायपुर

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का शिकंजा, बिग बॉस फेम और पूर्व टीवी एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर में पूछताछ

रायपुर। देश के चर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में Bigg Boss 13 की प्रतिभागी और पूर्व टीवी न्यूज एंकर शेफाली बग्गा को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित ED कार्यालय तलब किया गया। गुरुवार सुबह वह ED दफ्तर पहुंचीं, जहां प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत उनसे पूछताछ की गई।

शेफाली बग्गा पहले टीवी पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं और बाद में Bigg Boss 13 से उन्हें व्यापक पहचान मिली। अब उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच के दौरान सामने आया है। फिलहाल ED ने उनके खिलाफ किसी अपराध की पुष्टि नहीं की है। एजेंसी की पूछताछ जांच प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामला देश के सबसे बड़े कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए हजारों करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन की आशंका है। हाल ही में ED ने इस मामले में लगभग ₹941 करोड़ की अतिरिक्त संपत्तियां अटैच की हैं, जिसके बाद अब तक अटैच, जब्त या फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब ₹3,800 करोड़ तक पहुंच चुका है।

ED की जांच अभी जारी है और एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी व्यक्तियों, वित्तीय लेनदेन तथा संभावित लाभार्थियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button