अपराधक्राइमछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहरसक्तिसुरक्षाहादसा

Vedanta Plant Blast:-वेदांता प्लांट हादसा: 16मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप बालको त्रासदी की याद फिर ताजा,सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल,क्या इस बार मिलेगा न्याय या फिर दोहराया जाएगा इतिहास?

Vedanta Plant Blast:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित संयंत्र में दोपहर करीब 2 बजे उस समय हुआ, जब सामान्य कार्य चल रहा था। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे ने 2009 के कोरबा स्थित भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड चिमनी हादसे की याद ताजा कर दी, जिसमें 40 से अधिक मजदूरों की मौत हुई थी। वर्षों बाद भी उस मामले में पूर्ण न्याय मिल पाने के कारण वर्तमान घटना ने औद्योगिक सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raipur छत्तीसगढ़ की औद्योगिक चमक के पीछे छिपी सच्चाई एक बार फिर राख और धुएं के बीच दिखाई दी है। सक्ती जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने 16 मजदूरों की जान ले ली। 30 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित इस संयंत्र में दोपहर करीब 2 बजे सब कुछ सामान्य थामशीनें चल रही थीं, मजदूर काम में जुटे थे, और उत्पादन की रफ्तार अपने तय लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। तभी एक धमाका हुआ। इतना तेज कि उसने सिर्फ प्लांट को दहला दिया, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता को भी उजागर कर दिया।

धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहतबचाव कार्य शुरू हुआ, लेकिन जो जाना था, वह जा चुका था। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह केवल एक हादसा नहीं है। यह एक सवाल हैजो हर बार उठता है और हर बार अनसुना कर दिया जाता है।

15 साल पुराना जख्म, जो अब भी हरा है

इतिहास गवाह है कि यह पहली त्रासदी नहीं है। सितंबर 2009 में कोरबा स्थित Bharat Aluminium Company Limited (बालको) के 1200 मेगावाट बिजली संयंत्र में निर्माणाधीन 110 मीटर ऊंची चिमनी गिर गई थी। उस हादसे में 40 से अधिक मजदूर मलबे में दबकर मौत के शिकार हो गए थे।

  गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एसएलपी सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, 98 दैनिक वेतनभोगियों को रेगुलर कर्मचारियों की तरह समस्त सेवा लाभों के साथ करना होगा नियमित

तब भी सवाल उठे थेसुरक्षा मानकों की अनदेखी पर, निर्माण में लापरवाही पर और मजदूरों की सुरक्षा पर। सेपको (SEPCO) और जीडीसीएल (GDCL) सहित पांच कंपनियों को आरोपी बनाया गया। SEPCO के इंजीनियरों पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ, लेकिन वे भारत छोड़कर चले गए और आज तक अदालत के सामने पेश नहीं हुए।

करीब 15 वर्षों तक यह मामला अदालतों में उलझा रहा। वर्ष 2025 में कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए कंपनियों और अधिकारियों को आरोपी बनाया, लेकिन अब तक दोष तय हुआ, सजा मिली।

कानून की धीमी रफ्तार ने पीड़ित परिवारों की उम्मीदों को थका दिया है।

सवाल वही—क्या मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं?

बालको हादसे के पीड़ित आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्षों की सुनवाई के बाद भी जब जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई, तो सक्ती की यह घटना फिर वही सवाल खड़ा करती है

क्या मजदूरों की मौत सिर्फ आंकड़े बनकर रह जाएगी?

वेदांता प्लांट हादसे के बाद जांच और बयानबाजी शुरू हो चुकी है। लेकिन लोगों के मन में एक डर हैकहीं यह मामला भी बालको की तरह फाइलों और तारीखों के बीच खो जाए।

जवाबदेही तय होगी या इतिहास फिर दोहराया जाएगा?

विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक सुरक्षा मानकों की अनदेखी, निगरानी तंत्र की कमजोरी और दोषियों पर समय पर कार्रवाई होना ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति का कारण है। जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, मजदूरों की सुरक्षा केवल दस्तावेजों में ही सुरक्षित रहेगी।

सक्ती की यह त्रासदी केवल एक औद्योगिक हादसा नहीं है। यह न्याय, संवेदना और व्यवस्था की परीक्षा है।

और अंत में वही सवाल, जो हर त्रासदी के बाद उठता है

क्या इस बार 16 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार तय होगा, या फिर यह मामला भी वर्षों तक अदालतों में भटकता रहेगा?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button