ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़देश - विदेशबिलासपुरराज्य एवं शहर

कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला

कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला

कोटा क्षेत्र में आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप: मंडल अध्यक्ष ने की नामजद शिकायत, मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचा मामला

बिलासपुर/कोटा — कोटा क्षेत्र में आबकारी विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया पर अवैध वसूली और अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने लिखित रूप से नामजद शिकायत कर सीधे आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अवगत कराया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोटा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम अवैध शराब बिक्री हो रही है और इसके बदले लगातार वसूली की जा रही है। कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध कारोबार बेखौफ जारी है।

मिलीभगत से चल रहा अवैध खेल – मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर अवैध वसूली संभव नहीं है। ग्रामीणों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

  Sarkari Bharti:– सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, दसवीं पास युवा अर्धसैनिक बल के रिक्त 39 हजार पदों पर भर्ती हेतु कर सकते हैं आवेदन

जांच और सख्त कार्रवाई की मांग – मामले मे निष्पक्ष जांच कर सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कोटा क्षेत्र में अवैध वसूली और शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की अपील की गई है।

अब देखना होगा कि उच्च स्तर तक पहुंची इस नामजद शिकायत पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं, या फिर कोटा क्षेत्र में अवैध वसूली का खेल यूं ही जारी रहेगा।

सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया ने खारिज किए आरोप, कहा– शिकायत है बेबुनियाद

सर्किल इंस्पेक्टर बी.एस. राठिया ने अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और इस मामले के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई है।

राठिया ने स्पष्ट किया कि अब मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर होने वाली जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

SURENDRA MISHRA

एक समर्पित पत्रकार के रूप में वे जनता तक सच्ची और निष्पक्ष खबर पहुँचाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button