अपराधछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बरराज्य एवं शहररायपुर

Raipur News:- तुम जानते नहीं मैं कौन हूं…नशे में चालक की दबंगई, मैं भाजपा का मंडल अध्यक्ष हूं…कहकर टीआई को गालियां दी, बोला – वर्दी उतरवा दूंगा

Raipur News:-रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति ने ट्रैफिक जांच के दौरान खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर रौब झाड़ा। आरोपी ने टीआई को गालियां दीं और एक आरक्षक से धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक शराबी वाहन चालक ने जमकर हंगामा कर दिया। खुद को सत्ताधारी पार्टी भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए आरोपी ने पुलिस कार्रवाई रोकने की कोशिश की और ट्रैफिक टीआई को धमकाने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले में यातायात फाफाडीह प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र कर्ष की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

एफआईआर के मुताबिक 8 मार्च की रात करीब 10 बजे से 1 बजे तक राम मंदिर के सामने वीआईपी रोड तेलीबांधा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र कर्ष के साथ आरक्षक अमित बंजारे और गोपाल सिदार भी ड्यूटी पर मौजूद थे।

जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 07 DD 6532 को रोका गया। ब्रीथ एनालाइजर से जांच करने पर चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।

कार्रवाई रोकने के लिए दिखाया राजनीतिक रौब

वाहन चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम विकास शुक्ला पिता ओमप्रकाश शुक्ला बताया, लेकिन अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। कार्रवाई के दौरान उसने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

  Bilaspur Crime News:– राशन दुकान में सेंधमारी, 57 क्विंटल चावल और 8 क्विंटल शक्कर गायब

आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि “तुम लोग मुझे नहीं जानते, मैं मंडल अध्यक्ष हूं… मेरे खिलाफ कार्रवाई करोगे?” और इसी दौरान वह टीआई से बहस करने लगा।

आरक्षक से मारपीट, कॉलर पकड़ा

बताया गया कि हंगामे के दौरान आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अमित बंजारे का कॉलर पकड़ लिया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। कॉलर पकड़ने से आरक्षक की शर्ट का बटन टूट गया और गिरने से उसके हाथ में चोट भी आई।

घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक चेकिंग प्रभावित हो गई और चालानी कार्रवाई रोकनी पड़ी।

वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई सूचना

घटना की जानकारी टीआई सुशील चंद्र कर्ष ने डीसीपी ट्रैफिक विकास कुमार को दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने भी तत्काल अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ बीएनएस की धारा 221, 132, 296, 351(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल ने बताया कि तेलीबांधा क्षेत्र के राम मंदिर वीआईपी रोड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों से दुर्व्यवहार किया था। शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button