PoliceTransferछत्तीसगढ़तबादलादेश - विदेशराज्य एवं शहररायगढ़

CG Police Transfer News:– एसएसपी ने किया जम्मो तबादला आदेश जारी, 219 पुलिसकर्मियों की सूची जारी

CG Police Transfer News:– पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 219 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। अलगअलग थानों और चौकियों में नई पदस्थापना करते हुए सभी कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले की कानूनव्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Raigarh:- रायगढ़। जिले की कानूनव्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ 219 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को एक थाना क्षेत्र से दूसरे थाना क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी देते हुए अलगअलग थानों और चौकियों में भेजा गया है।

पुलिसिंग को प्रभावी बनाने बड़ा कदम

पुलिस विभाग के मुताबिक यह तबादला आदेश प्रशासनिक दृष्टि से लिया गया निर्णय है, जिसका उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना है। इससे थानों में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

  बंधवा तालाब के पास जुआ खेलने वाले 7 जुवाड़ीयानो को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button