अपराधक्राइमदेश - विदेशबड़ी ख़बरबिलासपुरराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– शराब के नशे में धुत्त प्रेमी जोड़ा गिरा छत से, प्रेमी की मौत,प्रेमिका गंभीर

Bilaspur News:–बिलासपुर के EWS कॉलोनी की छत से शराब के नशे में प्रेमी जोड़ा नीचे गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल होकर सिम्स अस्पताल में भर्ती है। छत से शराब की बोतलें, गिलास और कपड़े मिले हैं। पुलिस आत्महत्या या अन्य कारणसभी एंगल से जांच कर रही है।

Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर के त्रिपुरा बस स्टैंड क्षेत्र अंतर्गत अभिलाषा परिसर स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी की तीन मंजिला इमारत की छत से प्रेमी जोड़ा नीचे जमीन में गिर गया। नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक की पहचान चिरंजीव पांडे उर्फ चिंटू पांडे (23 वर्ष), पिता हरेंद्र पांडे, निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास के रूप में हुई है। वह चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।

घायल युवती का नाम महिमा गरिमा बताया जा रहा है, जो गांधी चौक क्षेत्र की रहने वाली है और पूर्व में Shaadi.com से जुड़े कार्य में भी रही है।

छत पर मिले शराब के अवशेष, कपड़े और बिस्तर का सामान:–

पुलिस जांच में सामने आया है कि EWS ब्लॉक नंबर 34 की छत पर शराब के दो गिलास, शराब की बोतल, कपड़े, बेडशीट और कंबल पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि दोनों के बीच पिछले लगभग तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।

  वैवाहिक जीवन में एल्डरमैन करता था हस्तक्षेप, परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, पति की मौत के बाद एल्डरमैन के साथ गोवा घूमने गई पत्नी, 2 साल बाद अपराध दर्ज

छत से गिरने या कूदने की आशंका:–

घटना को लेकर प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों छत से नीचे गिरे या फिर कूदने की घटना हो सकती है। पुलिस इस मामले को सुसाइडल अटेम्प्ट के एंगल से भी जांच रही है।

गंभीर चोटें, युवक की मौत:–

हादसे में चिरंजीव पांडे के सिर में गंभीर चोट और दाहिनी जांघ में फ्रैक्चर पाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

छत की कुंडी बंद, बढ़े सवाल:–

मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि छत की कुंडी अंदर से बंद पाई गई है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

सिम्स में भर्ती, जांच तेज:–

घायल युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL तथा डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

हर एंगल से जांच जारी:–

पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारणसभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL जांच और युवती के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button