छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News:- SP ऑफिस में जहर पीकर घुसने की कोशिश, दबाव बनाने पहुंचा युवक गिरफ्तार—पुरानी हरकतें भी आईं सामने…

CG News:- जहर सेवन कर दबाव बनाने पहुंचे 23 वर्षीय टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी SP कार्यालय में जबरन घुसने की कोशिश करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की कर रहा था, इसी दौरान तलाशी में उसके पास कीटनाशक दवा का पैकेट मिला। उसने पूछताछ में जहर सेवन कर अपनी शिकायत पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी झूठी शिकायतों और इसी तरह की घटनाओं से जुड़ा रहा है, जिनकी जांच में तथ्य सामने नहीं आए। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया और फिर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

JanjgirChampa जांजगीरचांपा | 28 अप्रैल 2026: पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास कर दबाव बनाने पहुंचे युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू (23 वर्ष), निवासी मड़वा जांजगीर के रूप में हुई है, जो पहले भी झूठी शिकायतों के जरिए इस तरह का दबाव बना चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना का पूरा विवरण

दिनांक 23 अप्रैल 2026, दोपहर करीब 2:30 बजे, आरोपी टिकेश्वर साहू पुलिस कार्यालय पहुंचा और जबरन पुलिस अधीक्षक (SP) कक्ष में घुसने की कोशिश करने लगा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे रोका, लेकिन उसने विवाद करते हुए धक्कामुक्की कर जबरन अंदर प्रवेश का प्रयास किया।

  DPS भिलाई के तथाकथित फिजिकल एब्यूज मामले की हाई लेवल जांच कराए जाने की मांग को लेकर महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने ज्ञापन सौंपा

उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से कीटनाशक दवा का खुला पैकेट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ही जहर सेवन कर चुका है और अपनी शिकायत पर कार्रवाई कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

झूठी शिकायतों का इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक आदतन झूठा शिकायती तत्व है। इसके द्वारा पूर्व में भी फर्जी शिकायत दर्ज कराकर दबाव बनाने के लिए जहर सेवन किया गया था। हर बार जांच में उसकी शिकायतें अप्रमाणित पाई गईं।

तुरंत इलाज, फिर कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 304/26 के तहत
धारा 221, 232, 226 (BNS) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और तोरन डहरिया का विशेष योगदान रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button