अपराधक्राइमछत्तीसगढ़जीपीएमदेश - विदेशराज्य एवं शहर

CG News: VIDEO: रेत के खेल में सड़क पर संग्राम! दो गुटों में जमकर मारपीट, बीच बाजार मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

CG News: जिले में रेत कारोबार को लेकर चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सड़क पर गई है। सोमवार रात पेंड्रा के सबसे व्यस्त इलाके में दो पक्ष आमनेसामने गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों गुटों के बीच जमकर लातघूंसे और लाठीडंडे चले। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई।

पेंड्रा। गौरेलापेंड्रामरवाही जिले में रेत माफियाओं की पकड़ और उनके बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा अब सार्वजनिक रूप से दिखाई देने लगी है। रेत के भंडारण, डंपिंग और बाजार पर कब्जे को लेकर चल रही खींचतान अब खुले संघर्ष का रूप ले रही है। सोमवार रात पेंड्रा में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बीच शहर में ही मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प के दौरान लाठीडंडों का भी इस्तेमाल हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेत के कारोबार और लेनदेन से जुड़े इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग सड़क के बीचोंबीच एकदूसरे से उलझते और मारपीट करते नजर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम लोगों की मौजूदगी में बेखौफ तरीके से होता रहा।

हालांकि पुलिस फिलहाल इसे गैंगवार मानने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह सामने आएगी।

  डेढ़ करोड़ की लागत से होने वाली विद्युतिकरण कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा, मारपीट और शहर में अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शहर के बीच इस तरह कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही रेत कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक क्षेत्र में रेत के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

एडिशनल एसपी गौरेलापेंड्रामरवाही अविनाश मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। यह गैंगवार है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। विवाद किन कारणों से हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग जारी है।

सवाल यह है कि आखिर रेत के कारोबार पर कब्जे की यह लड़ाई किस स्तर तक पहुंच चुकी है? और यदि शहर के बीचोंबीच इस तरह के दृश्य सामने रहे हैं, तो पर्दे के पीछे चल रही असली जंग कितनी बड़ी होगी?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button