अपराधक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीराज्य एवं शहर

CG Crime News: जंगल में सज रही थी लाखों की जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार, 7.33 लाख की संपत्ति जब्त

मुंगेली। मुंगेली पुलिस के “ऑपरेशन बाज” के तहत खुड़िया के घने जंगल में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगद राशि, मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और मोटरसाइकिल समेत कुल 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

जंगल के बीच चल रहा था काटपत्ती का खेल

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुड़िया चौकी क्षेत्र के ग्राम झिरिया महुआमाचा जंगल में कुछ लोग रुपयेपैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और खुड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

तीन जिलों के जुआरी एक साथ धराए

पुलिस कार्रवाई में मुंगेली, बिलासपुर और कबीरधाम जिले के कुल 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में दयाराम साहू, दिलीप दिवाकर, रमाकांत शर्मा, चंदरेश साहू, राजेंद्र नवरंग, रामसिंह डहरिया, रामचंद्र साहू, सुशील ध्रुव और धर्मेंद्र भास्कर शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नकदी, मोबाइल और बाइक समेत लाखों का सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है तथा 9 मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत करीब 4 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 7 लाख 33 हजार 500 रुपये है।

  जगदलपुर पहुंचे अमित शाह, बस्तर पंडुम महोत्सव में होंगे शामिल

जुआ एक्ट के साथ हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत लगातार जारी है अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफऑपरेशन बाजचलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्रपुरी गोस्वामी, खुड़िया चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया तथा साइबर सेल और चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Kanha Tiwari

छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से लोक जन-आवाज को सशक्त बनाते हुए पत्रकारिता की अगुआई की है।

Related Articles

Back to top button