छत्तीसगढ़जरूरी खबरबिलासपुरराज्य एवं शहर

CG News: कोलवाशरी के विरोध में आमरण अनशन, अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत; फिर भी नहीं टूटा हौसला

CG News: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित अमाली में प्रस्तावित कोलवाशरी परियोजना के विरोध में चल रहा आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है। कोटा मंडी प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों में से एक विनय गुप्ता की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर तत्काल डॉक्टरों को बुलाकर उनका उपचार कराया गया। हालांकि इलाज के बाद भी उन्होंने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया।

बिलासपुर। अमाली में प्रस्तावित कोलवाशरी के विरोध में ग्रामीणों और आंदोलनकारियों का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटा मंडी प्रांगण में कुछ लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि कोलवाशरी परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और कृषि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसे निरस्त किया जाना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

0 अनशन के दौरान बिगड़ी तबीयत

आमरण अनशन पर बैठे विनय गुप्ता की बुधवार देर रात तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया। तबीयत बिगड़ने के बावजूद विनय गुप्ता अनशन स्थल पर ही डटे हुए हैं।

  रायपुर रेलवे स्टेशन में दो पॉकेटमार गिरफ्तार

0 मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विनय गुप्ता का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक गांव की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, खेती और पर्यावरण की सुरक्षा की लड़ाई है।

0 कोलवाशरी को लेकर बढ़ता जा रहा विरोध

अमाली और आसपास के गांवों में कोलवाशरी परियोजना को लेकर पहले से ही विरोध का माहौल बना हुआ है। गांव-गांव बैठकों और जनजागरण अभियानों के जरिए लोगों को परियोजना के संभावित प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। अब आमरण अनशन के चलते यह आंदोलन और अधिक चर्चा में आ गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

RAVI TAMBOLI

एक सक्रिय और निष्पक्ष समाचार रिपोर्टर हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय मुद्दों पर सटीक व तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button